फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Sonipat, a husband was murdered for opposing an illicit relationship; an FIR has been filed against the wife and her lover.

Sonipat News: सोनीपत में अवैध संबंध के विरोध पर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी पर एफआईआर

Wed, 07 Jan 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
In Sonipat, a husband was murdered for opposing an illicit relationship; an FIR has been filed against the wife and her lover.
रामकिशन और उसकी पत्नी सविता की फाइल फोटो।
सोनीपत। अवैध संबंधों के विरोध पर कामी रोड स्थित मैरिज पैलेस आशीर्वाद गार्डन के केयरटेकर रामकिशन (38) की मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। रामकिशन का शव मैरिज पैलेस स्थित कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गले और निजी अंग पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। तकिये से मुंह या निजी अंग दबाकर हत्या की आशंका है। भाई की शिकायत पर रामकिशन की पत्नी और उसके प्रेमी सतपाल के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की दो टीमें सरिता और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

गोहाना तहसील के गांव ककाना भादरी निवासी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार भाई मेहर सिंह ने पुलिस को बताया है कि पांच भाइयों में रामकिशन उर्फ अजय (38) सबसे छोटा था। वह करीब एक साल से आशीर्वाद गार्डन में रहकर केयरटेकर का काम कर रहा था। साथ में उसकी पत्नी सरिता, 13, 10 व सात साल के तीन बेटे और मां रुक्मिणी देवी रहती थीं।
विज्ञापन

मेहर सिंह ने बताया कि छह जनवरी को मां ने फोन कर बताया कि सरिता और रामकिशन के दोस्त सतपाल ने उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद जब मेहर सिंह मौके पर पहुंचे तो रामकिशन का शव पड़ा था। हत्या के बाद से सरिता लापता है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह से परिवार के साथ मैरिज पैलेस में रह रहा था
आशीर्वाद गार्डन का संचालन कर रहे संजय ने बताया कि रामकिशन को चार माह पहले गार्डन की रखवाली के लिए रखा था। यहां बने दो कमरों में से एक में रामकिशन अपनी पत्नी सरिता के साथ रहता था। दूसरे कमरे में मां और तीनों बेटे रहते थे। दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।
निजी अंग दबाने से जा सकती है जान : डॉ. संदीप

प्रथम दृष्ट्या हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घरवाले तकिये से मुंह दबाकर हत्या की बात कह रहे हैं जबकि पुलिस निजी अंग दबाकर हत्या की आशंका जता रही है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संदीप कहते हैं, निजी अंग बेहद नाजुक होता है। अगर इस पर प्रेशर पड़े तो पुरुष की मौत हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर मामलो में अंग पर चोट लगने से बहुत तेज दर्द उठता है और मेडिकल इमरजेंसी की नौबत आ जाती है।


-मंगलवार सुबह 9 बजे मैरिज पैलेस के एक कमरे में व्यक्ति का शव मिला था। परिजनों ने पत्नी और एक व्यक्ति पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। आशंका है कि अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मैरिज पैलेस के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस की दो टीमें जांच में जुटी हैं।
-अमित धनखड़, एसीपी सोनीपत।

रामकिशन और उसकी पत्नी सविता की फाइल फोटो।

रामकिशन और उसकी पत्नी सविता की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed