फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In many places, 10 acres of wheat crop and eight acres of hanging were burnt.

कई स्थानों पर 10 एकड़ गेहूं की फसल और आठ एकड़ फांस जले

Thu, 14 Apr 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
In many places, 10 acres of wheat crop and eight acres of hanging were burnt.
बैंयापुर के पास गेहूं की फसल में लगी आग से उठतीं लपटें। संवाद - फोटो : Sonipat
सेक्टर-12 स्थित मकान के कमरे में आग लग गई। इसके अलावा खेतों में कई स्थानों पर लगी आग में 10 एकड़ में गेहूं और आठ एकड़ में फांस जल गए। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। गेहूं की फसल जलने के बाद पीड़ित किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

बैंयापुर निवासी करतार ने बताया कि उनके खेतों में लगी आग से ढाई एकड़ गेहूं व दो एकड़ फांस जल गए। उसने अंदेशा जताया कि आग खेत से ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी है। आग लगी देख आसपास के किसानों ने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। इसके बाद दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी ओर गांव मोहाना के खेतों में आग लगाने के लिए 2 एकड़ गेहूं की फसल व छह एकड़ में फांस जल गए। किसानों से सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गाड़ियां पहुंचने से पहले किसानों ने काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया था। इसके अलावा गांव महलाना में छह एकड़ गेहूं की फसल जल गई। वहीं सेक्टर-12 स्थित एक मकान के कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कमरे से धुआं उठता देख मकान मालिक सुनील ने मामले की सूचना दमकल केंद्र में दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। कमरे में रखी अलमारी व अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed