{"_id":"614b79818ebc3e0ded693203","slug":"in-gohana-youth-will-get-learning-license-in-one-and-a-half-hours-sonipat-news-rtk6248300131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना में युवाओं को डेढ़ घंटे में मिलेगा लर्निंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में युवाओं को डेढ़ घंटे में मिलेगा लर्निंग लाइसेंस
विज्ञापन
एसडीएम आशीष वशिष्ठ।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना क्षेत्र के युवाओं के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से अच्छी खबर है। अब उन्हें लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए उपमंडलीय परिसर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। युवाओं को अब डेढ़ घंटे में ही लर्निंग लाइसेंस मिलेगा। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने युवाओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यह निर्णय लिया है।
उनका दावा है कि प्रदेश में पहली बार ऐसा होगा कि इतनी तेजी से लर्निंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। यातायात नियमों के अनुसार बालिग युवक-युवतियों को वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है। इसके लिए युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से लेकर रेडक्रॉस का टेस्ट देने तक कई प्रक्रियाएं पूरी करनी होती है। इसके बाद एसडीएम के हस्ताक्षर होने पर ही युवाओं को लाइसेंस मिलता है। अब तक इस प्रक्रिया में कई दिन लगते थे, जिससे युवाओं को उपमंडलीय परिसर के चक्कर काटने के साथ ही परेशानी भी उठानी पड़ रही थी। अब एसडीएम ने डेढ़ घंटे में ही युवाओं को लाइसेंस बनाकर देने का निर्णय लिया है।
युवाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही करना होगा टेस्ट पास
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही टेस्ट पास कराना जरूरी है। दरअसल लाइसेंस बनवाने के लिए सरकार की ओर से टेस्ट अनिवार्य किया गया है। इस टेस्ट के पास करने के बाद ही युवा लाइसेंस बनवाने के लिए योग्य माने जाते हैं। एसडीएम के अनुसार टेस्ट पास होते ही युवाओं को लाइसेंस बनाकर दे दिया जाएगा, ताकि उन्हें चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
एसडीएम खुद दो दिन करेंगे पूरी निगरानी
लाइसेंस प्रक्रिया के दौरान एसडीएम आशीष वशिष्ठ खुद सप्ताह में दो दिन पूरी निगरानी करेंगे। उनके अनुसार, युवाओं के लाइसेंस बनाने के लिए वह कार्यालय परिसर में ही रेडक्रॉस के साथ ही संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठेंगे। यहां युवाओं की फाइलों की जांच करने, टेस्ट लेने से लेकर फीस भरने तक की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो युवा टेस्ट पास कर देगा, उसका 40 मिनट में ही लाइसेंस बनाकर दे दिया जाएगा।
वर्जन
सरल केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान एक युवती परिसर में मिली थी। उसने लाइसेंस बनने में परेशानी आने की बात कही। उसी दौरान युवती का टेस्ट लिया गया और उसके पास करते ही उसे लाइसेंस बनाकर दे दिया। इसी के तहत निर्णय लिया कि गया है कि अब युवाओं को डेढ़ घंटे के अंतराल में पूरी प्रक्रिया पूरी करके लाइसेंस बनाकर दे दिया जाएगा। ऐसा प्रदेश में पहली बार होगा।
- आशीष वशिष्ठ, एसडीएम गोहाना।