फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If you are troubled by stray dogs or animals, please inform us on the helpline number.

Sonipat News: कुत्तों-लावारिस पशुओं से परेशान हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर दे जानकारी

Wed, 24 Dec 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
If you are troubled by stray dogs or animals, please inform us on the helpline number.
फोटो 07: सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड किनारे दुकानाें के बाहर बैठे कुत्ते। संवाद - फोटो : 1
सोनीपत। गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों और लावारिस गोवंशों की समस्या के समाधान के लिए जिलास्तरीय हेल्पलाइन सेल का गठन किया गया है। इस सेल का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को तुरंत निपटाना व संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करना है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हेल्पलाइन सेल के तहत विभिन्न खंड विकास एवं पंचायत कार्यालयों से जुड़े ग्राम सचिवों को ड्यूटी सौंपी गई है। निर्धारित समयावधि में हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को दर्ज करेंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। इसको लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे और 3 से रात 9 बजे तक दो पालियों में निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 0130-4091320 पर नागरिक कुत्तों या लावारिस पशुओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर संबंधित क्षेत्र के नोडल अधिकारी त्वरित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि लावारिस पशुओं एवं कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन सेल से जुड़े अधिकारी अपनी ड्यूटी अवधि के दौरान सभी प्रकार का रिकॉर्ड रखना व समय-समय पर अपनी रिपोर्ट को प्रस्तुत करेंगे। अपने क्षेत्र के संबंधित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed