{"_id":"630e68bed4329e484f03850e","slug":"if-the-bill-is-not-deposited-today-water-will-not-come-from-the-tap-tomorrow-sonipat-news-rtk6566039172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जमा नहीं कराया बिल तो कल टोटी से नहीं आएगा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जमा नहीं कराया बिल तो कल टोटी से नहीं आएगा जल
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर के लोग बुधवार यानी 31 अगस्त तक अपने पेयजल कनेक्शन का बिल जमा कर सकते हैं। तय समय सीमा में बिल जमा नहीं कराने पर 1 सितंबर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पानी के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर एचएसवीपी प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग को सेक्टर के लोगों से अभी 1.28 करोड़ रुपये वसूलने हैं। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद अंतिम तिथि नजदीक आने पर 10 दिन में लोगों ने पानी के बिल के रूप में करीब 70 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। इससे पहले तक 1.98 करोड़ रुपये बकाया थे।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पानी के बिल तैयार करने और वितरण का कार्य एक एजेंसी को दिया हुआ था। एजेंसी का कार्यकाल पूरा होने पर दिसंबर 2021 के बाद से उपभोक्ताओं के पास पानी के बिल नहीं पहुंच रहे थे। जिसके चलते सेक्टर के उपभोक्ताओं ने पानी के बिल का भुगतान नहीं किया। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को राजस्व का नुकसान हो रहा था। इस बकाया राशि को लेकर उपभोक्ताओं को 24 अगस्त को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस मिलने के बाद सेक्टरों में पानी के उपभोक्ता बिल जमा करा रहे हैं।
रेनीवेल के साथ 50 ट्यूबवेलों से पहुंचाया जा रहा सेक्टरवासियों को पेयजल
हुडा के अंतर्गत आने वाले रेनीवेल के साथ करीब 50 ट्यूबवेलों से सेक्टरवासियों को पेयजल पहुंचाया जा रहा है। सेक्टरवासियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए हुडा कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा नियम अनुसार पानी का बिल न भरने के चलते विभाग के समक्ष कई आर्थिक चुनौतियां पेश आती है। जिसकी वजह से कई विकासात्मक कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
कैश काउंटर नहीं होने से उपभोक्ता भी परेशान
सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में कैश काउंटर की सुविधा न होने के कारण लोगों को बिल जमा कराने में भी परेशानी हो रही है। लोगों को पहले बिल की खामियां दूर कराने को कार्यालय आना पड़ता और बाद में बिल जमा कराने के लिए उन्हें बैंकों की तरफ दौड़ लगानी पड़ रही है। सेक्टर के लोगों की ओर से बार-बार मांग करने के बावजूद कार्यालय में कैश काउंटर नहीं खोला जा रहा। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा सेक्टर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले एचएसवीपी कार्यालय में पहले बिल लेने व उसमें हुई त्रुटियों को ठीक कराने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। उसके बाद उन्हें बैंकों में जाकर बिल जमा कराना पड़ता है। कई बार बैंकों में सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने पर बिल जमा नहीं हो पाते। ऐसे में उन्हें बिलों को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है।
सेक्टरों के अधिकतर उपभोक्ताओं ने बिल पहुंचने के बाद भी भुगतान नहीं किया है। पानी के बिल जमा कराने के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि है। 31 अगस्त तक पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया जाएगा। राजेंद्र शर्मा, मुख्य मीटर निरीक्षक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण