{"_id":"9ea2bc8ebb8dd07971cf9cd7c35be23b","slug":"if-not-kick-the-addiction-quit-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लत नहीं छूटी तो जिंदगी छोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लत नहीं छूटी तो जिंदगी छोड़ दी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब की लत नहीं छूटी तो जिंदगी ही छोड़ दी। गांव पांची जाटान निवासी शराब के आदी एक अधेड़ ने दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मामला बृहस्पतिवार सुबह का है। जानकारी अनुसार गांव पांची जाटान निवासी महाबीर (50) ने गुरुवार सुबह गांव सांदल और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। यहां से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि महाबीर सबमर्सिबल लगाने का काम करता था। वह शराब का आदी था। जिसके चलते घर में कलह रहती थी। महाबीर ने शराब छोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह शराब नहीं छोड़ सका। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।
महाबीर शराब पीने का आदी था। इस लत को छोड़ने के लिये वह कई कोशिश कर चुका था, लेकिन हर बार असफल रहा। इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी था। आगे पुलिस जांच जारी है।
मनजीत सिंह, जांच अधिकारी