{"_id":"6022e27d8ebc3ebb642ebd5b","slug":"if-deep-sidhu-had-done-wrong-then-he-will-surely-get-punishment-chadhuni-sonipat-news-rtk594617635","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप सिद्धू ने गलत किया होगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी : चढूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप सिद्धू ने गलत किया होगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी : चढूनी
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर किसानों से बातचीत करते भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी
- फोटो : Sonipat
Link Copied
ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल कराने के आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कोई गलत करता है तो उसे सजा जरूर मिलेगी। अगर उसने भी गलत किया है तो सरकार अपना काम कर रही है और उसे सजा मिल जाएगी। चढूनी ने आरोप लगाया कि दीप सिद्धू के सहारे भाजपा हिंदू-सिख दंगा कराना चाहती थी, लेकिन वह अपने षड्यंत्र में कामयाब नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनता के सामने पहले ही भाजपा नेताओं के साथ उसके फोटो आ गए और जनता पूरी सच्चाई समझ गई। गुरनाम सिंह चढूनी मंगलवार को कुंडली धरनास्थल पर पत्रकारों के सात बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि उनके लिए अभी हम कुछ नहीं कर पाए हैं। ऐसी सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं जो उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कह रही हैं। एक संस्था ने पचास हजार रुपये देने की बात कही थी, लेकिन उसको एनआईए का नोटिस आ गया। चढूनी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने उनके परिवारों की मदद करने की बात कही थी तो वह जरूर करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन में मंच से पैसा आ रहा है और उसके हिसाब के बारे में उनको कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ पारदर्शी है तो उसका हिसाब भी देने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कुरुक्षेत्र की पंचायत में नहीं जाने को लेकर चढूनी ने कहा कि उनके पास अचानक संदेश आया कि आप भी आ जाओ। लेकिन मैंने पहले अन्य जगहों पर कार्यक्रम रखवाए हुए थे तो ऐसे मैं कैसे जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।