फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If asked to remove the car from the road, then broke the glass, also fired

सड़क के बीच खड़ी कार हटाने को कहा तो डंडों से तोड़ डाले शीशे, फायर भी किया

Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
If asked to remove the car from the road, then broke the glass, also fired
गोहाना। गुढ़ा चुंगी के निकट बीच सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक कार में सवार दो युवकों ने दूसरी कार पर डंडे बरसा कर शीशे तोड़ दिए। दहशत फैलाने को हमलावरों ने फायर भी किया। एफएसल की जांच में कार में गोली नहीं लगी मिली जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार कार पर गोली चलाई गई। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गुढ़ा निवासी वीर विक्रम ने शहर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम को वह अपने भाई ओमराम, गौतम नगर के अमन और अमन कुमार के साथ कार में गोहाना से टाइल देखने गए थे। वह बाजार से वापस लौट रहे थे तो बरोदा से गुढ़ा लिंक रोड के बीच में स्विफ्ट डिजाइर कार खड़ी मिली। वीर विक्रम ने हार्न दिया लेकिन कार को रोड के बीच से नहीं हटाया गया। विक्रम और उसका भाई अपनी कार से उतर कर स्विफ्ट डिजाइर कार के पास पहुंचे, जिसमें दो युवक सवार थे। दोनों भाईयों ने रोड से कार हटाने को कहा तो दोनों युवकों ने दूसरे रास्ते से जाने को कहा। ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी गई। कुछ देर बाद दोनों युवक कार लेकर गुढ़ा चुंगी की तरफ चल पड़े और उनके पीछे वीर विक्रम भी अपनी कार लेकर चल पड़ा। वीर विक्रम का आरोप है कि गुढ़ा चुंगी के निकट पहुंचने पर दोनों युवक कार रोक कर उनके पास आए। उन युवकों ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। विक्रम के अनुसार गोली शीशा तोड़ कर बाएं कंधे को छू कर निकल गई। वीर विक्रम को नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया। शहर थाना गोहाना के प्रभारी बदन सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जांच में के शीशे पर गोली चली नहीं मिली जबकि डंडे से शीशे तोड़े गए थे। पुलिस जांच में एक गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
एफएसएल की जांच में कार के शीशे पर गोली चलने की बात सामने नहीं आई है। डंडे से शीशे तोड़े गए हैं। हमलावरों ने एक फायर किया था। दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बदन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed