{"_id":"602032d58ebc3ed27322b165","slug":"husband-wife-drink-fire-case-file-sonipat-news-rtk594292674","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में पत्नी से मोबाइल दिलाने के लिए कहा, मना करने पर उसे लगा दी आग, खुद भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में पत्नी से मोबाइल दिलाने के लिए कहा, मना करने पर उसे लगा दी आग, खुद भी झुलसा
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के विकास नगर में पत्नी से नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रहे व्यक्ति ने मना करने पर पत्नी के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। शराब के नशे में होने के चलते आरोपी खुद भी जल गया। दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर की रहने वाली अंजली ने पुलिस को बताया कि वह एक जींस कंपनी में सिलाई का काम करती है और उसका पति सोनू पेंटर का काम करता है। वह अपने लिए मोबाइल फोन लेकर आई थी। रविवार को सोनू शराब के नशे में घर पर आया और मोबाइल फोन दिलाने की मांग करने लगा। उसके मना करने पर वह नशे के चलते तैश में आ गया और घर में रखा केरोसिन उठाकर उस पर डाल दिया। साथ ही आग भी लगा दी। जिससे वह जल गई। इस दौरान नशे में होने के चलते उसका पति सोनू भी जल गया। घटना के समय उनके बच्चे बाहर खेल रहे थे। आसपास के लोगों ने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने मामले में अंजली के बयान पर उसके पति के खिलाफ भादसं की धारा 326 व अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
दंपती को झुलसी हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। महिला ने शराब के नशे में पति पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23 सोनीपत।