फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband kills wife by giving poison in Sonipat of Haryana

सोनीपत: साले को शादी में गाड़ी मिली तो पत्नी की जहर पिलाकर हत्या, आरोप- गाड़ी की मांग के लिए की वारदात

Sun, 06 Mar 2022 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 07:19 PM IST
सार

मृतका के भाई का आरोप है कि उसके जीजा ने गाड़ी या रुपयों की मांग के लिए वारदात की। आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शहर थाना पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband kills wife by giving poison in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के चोपड़ा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसके साले को शादी में गाड़ी मिली तो वापस आने के बाद उसने न केवल पत्नी को पीटा, बल्कि उसकी जहर पिलाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने जीजा पर गाड़ी या रुपये देने की मांग को लेकर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


भिवानी के पतराम गेट पड़ाव मोहल्ला निवासी मुरारी ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन सुमन (38) की शादी करीब 16 साल पहले गोहाना में चोपड़ा कॉलोनी निवासी साहब सिंह के साथ हुई थी। उसके पास 14 वर्षीय बेटा व आठ वर्षीय बेटी है। उसने आरोप लगाया कि उसका जीजा साहब सिंह नशा करने का आदी है।
विज्ञापन


मुरारी का कहना है कि 5 फरवरी को उसके छोटे भाई संदीप की शादी थी, जिसे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उपहार में गाड़ी दी थी। उसी के बाद से उसके जीजा ने सुमन पर गाड़ी लेने या रुपये लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरारी के अनुसार, 5 मार्च को देर शाम करीब साढ़े सात बजे उसके पास सुमन का फोन आया। उसने उसे बताया कि उसके पति साहब सिंह ने उससे मारपीट की और उसे जहर पिला दिया है। इस पर उसने सुमन को गोहाना में ही ड्रेन-8 के नजदीक रह रही उनकी नानी धन्नी देवी के पास जाने के लिए कहा।

इसके बाद सुमन उसकी नानी धन्नी देवी के घर चली गई। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसने अपने जीजा के भतीजे नवीन को सूचित किया। उसने उन्हें सूचना दी कि सुमन को रोहतक पीजीआई ले गए हैं। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसका आरोप है कि उसकी बहन की मौत उसके पति के जहर पिलाने के कारण हुई है।  

महिला की मौत की सूचना मिली थी। महिला के भाई ने अपने जीजा पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed