{"_id":"68dbc22e05801269e20e50c1","slug":"husband-and-wife-injured-due-to-gas-cylinder-leak-in-sonipat-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गैस सिलेंडर में हुआ रिसाव, चूल्हा जलाते ही लग गई आग, बुरी तरह झुलसे पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गैस सिलेंडर में हुआ रिसाव, चूल्हा जलाते ही लग गई आग, बुरी तरह झुलसे पति-पत्नी
Tue, 30 Sep 2025 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:13 PM IST
सार
प्रेम कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दंपती के घर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे पूरा कमरा चपेट में आ गया। इस हादसे में पति-पत्नी झुलस गए।
विज्ञापन
घायल दंपती
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुंडली की प्रेम कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दंपती के घर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे पूरा कमरा चपेट में आ गया। इस हादसे में पति-पत्नी झुलस गए और घरेलू सामान जल गया। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी सुभाष और उनकी पत्नी सरिता प्रेम कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते हैं और पास की फैक्ट्री में काम करते हैं। सुभाष ने सोमवार को नया गैस सिलेंडर भरवाया था। मंगलवार सुबह जब उन्होंने रेगुलेटर लगाकर चूल्हा जलाया, तभी गैस रिसाव के कारण आग भड़क उठी। आग ने तेजी से कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
दंपती ने सामान और नकदी बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वे घायल हो गए। पड़ोसियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर का अधिकांश सामान जल गया। सुभाष और सरिता ने बताया कि चूल्हा जलाने के दौरान अचानक आग फैल गई, जिससे वे घायल हो गए और उनका सामान नष्ट हो गया। गैस रिसाव का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।