फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband and mother-in-law assaulted and snatched children

Sonipat News: पति और सास से मारपीट करके बच्चों को छीना

Sat, 05 Aug 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law assaulted and snatched children
सोनीपत। बहालगढ़ निवासी महिला ने बहू और उसके मायके वालों समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है। कृष्णा ने थाना बहालगढ़ पुलिस को बताया कि उनके पति नरेश दिव्यांग हैं। उनका एक बेटा दीपक है, जो उनसे अलग रहता है। उन्होंने बेटे की शादी करीब 10 साल पहले नांगल खुर्द गांव में की थी। शादी के बाद से ही दीपक व बहू में काफी मनमुटाव चल रहा है। उनका नौ साल का बेटा व एक साल की बेटी है। वह अपने बच्चों के साथ बहालगढ़ में रह रहे हैं। उसे फोन कर बेटे ने बताया कि उसकी पत्नी व सास तथा अन्य 6-7 युवक उनके घर आए हैं। वह घर से सारा सामान लेकर जा रहे हैं। कृष्णा ने बताया कि वह सूचना मिलते ही बेटे के घर पर गई। जहां बहू ने उसके हाथ की उंगली तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की। वह मारपीट कर पोता-पोती को भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed