फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hurt girl commits suicide due to molestation, pressure of forced marriage

छेड़छाड़, जबरन शादी का दबाव बनाने से आहत युवती ने की आत्महत्या

Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hurt girl commits suicide due to molestation, pressure of forced marriage
शहर के सेक्टर-14 में एक युवती ने युवक के जबरन शादी का दबाव बनाने व छेड़छाड़ से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी परिवार के लोगों ने बिहार में तय कर दी थी, जिसके बाद युवक ज्यादा परेशान करने लगा था। युवती के पिता के बयान पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-15 में किराये पर रहता है। उसकी पांच बेटी व एक बेटा है। उसकी 19 वर्षीय बेटी सेक्टर-14 स्थित एक घर में साफ-सफाई करती थी और उसी घर में रहती थी। उसकी बेटी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सोमवार सुबह को उन्हें मामले का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को शमी नाम का युवक कई माह से परेशान कर रहा था। वह उसकी बेटी पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। उसकी बेटी ने बताया था कि शमी उसे रास्ते में रोकता था और फोन करके बदतमीजी करता था। इस तरह उनकी बेटी को परेशान करने के साथ ही छेड़छाड़ की जाती थी। जिसके बारे में बेटी ने बताया तो उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई। इससे तंग आकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बताया कि जब उन्हें आरोपी शमी द्वारा बेटी को तंग किए जाने का पता लगा तो उन्होंने बेटी का रिश्ता बिहार में तय कर दिया था। उसकी अगले माह शादी होने वाली थी, जिसके लिए वे टिकट बुक करा रहे थे। इसकी भनक आरोपी युवक को लग गई। उसने युवती को धमकाया कि किसी कीमत पर वह शादी नहीं होने देगा। उसको बिहार से वापस ले आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती के पिता ने एक युवक के खिलाफ बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- दर्पण सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed