फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hue is displayed in four acres of Kurukshetra, culture, event, jind news

चार एकड़ में दिखेगी कुरुक्षेत्र की छटा

Mon, 05 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hue is displayed in four acres of Kurukshetra, culture, event, jind news
गीता जयंती समारोह की तैयारियों में लगे मजदूर। - फोटो : jind
जिला स्तर पर आठ से दस दिसंबर तक मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह के लिए इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। इसके लिए पटवार भवन के पास खाली करीब चार एकड़ भूमि पर महाभारत की रणभूमि कुरुक्षेत्र की छटा दिखाई जाएगी। इतना ही नहीं गीता जयंती समारोह के मौके पर ढुंढू तीर्थ से लेकर जलते हुए लाक्षा गृह तक को दिखाया जाएगा। इसके लिए कलाकार विशेषतौर पर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जींद भी कुरुक्षेत्र की धरती का ही हिस्सा है। ऐसे में यहां जगह-जगह महाभारत युग के प्रमाण मिले हैं। शहर के पश्चिमी छौर पर ईक्कश गांव के ढुंढू तीर्थ का विशेष महत्व है। मान्यता है कि कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान भीम से बचने के लिए दुर्योधन ने इसी तीर्थ में आकर जलसमाधि ली थी। ढुंढू तीर्थ के किनारे पर ही भीम ने दुर्योधन का वध किया था। ऐसे में गीता जयंती समारोह स्थल पर ही अब ढुंढू तीर्थ को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा पांडू पिंडारा गांव स्थित सोम तीर्थ, रामराये गांव स्थित सन्निहित तीर्थ को भी उनके वास्तविक रूप में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


लाक्षा गृह होगा खास आकर्षण
इस बार गीता जयंती समारोह स्थल पर लाक्षा गृह खास आकर्षण होगा। लाक्षा गृह को खासतौर पर डिजाइन किया गया है। देखने वाले को यह जलता हुआ दिखाई देगा। वहीं, लाक्षा गृह से बचने के लिए बनाई गई सुरंग भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा यहां द्रोणाचार्य व संदीपन ऋषि के आश्रम भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शित होंगे 18 अध्याय
तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में महाभारत के 18 अध्याय भी क्ले और रंगोली के माध्यम से दिखाए जाएंगे। इसके लिए कलाकार खास तैयारी कर रहे हैं। समारोह को लोक रंग देने के लिए मथुरा-वृंदावन से कलाकार आएंगे। इस दौरान शेष नाग की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी।

हरियाणा के इतिहास से रूबरू होंगे दर्शक
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के लोक रंग को दिखाने का भी खास इंतजाम किया गया है। इसके लिए सोमवार को जिले भर के सरपंचों की बैठक होगी। प्रशासन की तैयारी है कि इस दौरान प्रदेश के ग्रामीण जीवन में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाए। इसमें बैल गाड़ी, प्राचीन आभूषण, कृषि यंत्र व अन्य सामग्री शामिल रहेगी। जिले भर से करीब 100 ऐसी वस्तुओं के संग्रहण की उम्मीद है।


गीता जयंती उत्सव के लिए हर बिंदू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। तीन दिन तक समारोह में आने वाले हर दर्शक को महाभारत काल और कुरुक्षेत्र भूमि के दर्शन एक ही जगह हो सकें, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। इन तमाम दृश्यों के साथ-साथ करीब एक हजार स्कूल, कॉलेज और विवि के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। रंगशाला में भी खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
-आमना तस्नीम, एडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed