{"_id":"67f17651b8f061575801f33c","slug":"huda-park-has-become-a-den-of-drug-addicts-instead-of-a-place-for-kids-to-play-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134795-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बच्चों के खेलने का नहीं, नशेड़ियों का अड्डा बना हुडा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बच्चों के खेलने का नहीं, नशेड़ियों का अड्डा बना हुडा पार्क
Sat, 05 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित हुडा पार्क में पड़ी सिरिंज। संवाद
सोनीपत। नशे को रोकने की पहल नाकाफी साबित हो रही है। नशे के जाल में युवा लगातार फंस रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित हुडा पार्क के हालात यही बयां कर रहे हैं। यहां 100 से ज्यादा खाली सिरिंज पड़े हैं। शुक्रवार को मामला लघु सचिवालय में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सामने उठा तो उन्होंने पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन को कार्रवाई के आदेश दिए।
नशा करने के लिए युवा हुडा पार्क में जुटते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि शाम के समय नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। वह इसे लेकर पुलिस को सूचना दे चुके हैं। पुलिस ने एक-दो बार कार्रवाई भी की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पार्क में पड़ी हुई सिरिंज की भरमार से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का प्रयोग होता है। यह स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों के लिहाज से गंभीर मामला है। यह पार्क अब बच्चों के खेलने की जगह न होकर नशा करने वालों का अड्डा बनता जा रहा है। साथ ही कुछ लोग खुलेआम जाम छलकाते हैं, जिससे राहगीरों, विशेषकर महिलाओं का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
मंत्री ने तुरंत कार्रवाई के आदेश किए जारी
पार्क में नशा करने का मामला शुक्रवार को लघु सचिवालय में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी उठाया गया था। मंत्री ने इसे गंभीर मामला मानते हुए पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परेशानी बहुत पुरानी है। पार्क में नशा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
शराब ठेकों के पास खूब छलकते हैं जाम
नशा पार्क तक सीमित नहीं है। शहर व नेशनल हाईवे पर स्थित कई शराब ठेकों के बाहर भी हालात बदतर हैं। वहां कुछ लोग सरेआम शराब पीते नजर आते हैं। राहगीरों, विशेषकर महिलाओं के लिए इन ठेकों के पास से गुजरना मुश्किल हो जाता है। कई महिलाएं और बुजुर्ग मार्ग को बदलने के लिए मजबूर हो जाते हैं। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने इस मुद्दे को उठाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, सीसीटीवी लगाए जाएं और सख्त कार्रवाई की जाए।