{"_id":"61be414aa56f7f5e68628950","slug":"htet-4679-out-of-5532-candidates-gave-level-3-exam-at-18-centers-sonipat-news-rtk633143860","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : 18 केंद्रों पर 5532 में से 4679 ने अभ्यर्थियों ने दी लेवल-3 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : 18 केंद्रों पर 5532 में से 4679 ने अभ्यर्थियों ने दी लेवल-3 की परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर सड़क पर लगी परीक्षार्थियों की लंबी लाइन। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता परीक्षाओं में धांधली के आरोपों के बीच शनिवार से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) शुरू हुई। जिले में बनाए गए 18 केंद्रों पर पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच 5532 अभ्यर्थियों में से 4679 ने लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा दी, जबकि 853 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर बाद तीन बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को दोपहर बाद 2 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई थी। हालांकि कुछ केंद्रों पर 2 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश दिया गया, जबकि कुछ पर दोपहर 2 बजे प्रवेश बंद कर दिया गया। इससे कुछ अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए।
एचटेट के लिए जिले में बनाए गए 18 केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाई गई। आंखें स्कैन की गईं। उसके बाद आधार कार्ड नंबर का मिलान किया गया। कई चरणों की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में जान की अनुमति दी गई। केंद्र में प्रवेश से लेकर परीक्षा तक हुई पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। सभी केंद्रों पर जैमर लगाने के साथ ही पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
केंद्रों के मिलते-जुलते नामों ने किया परेशान
एचटेट परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को केंद्रों के मिलते-जुलते नामों के कारण परेशानी उठानी पड़ी और एक केंद्र से दूसरे तक दौड़ लगानी पड़ी। हिंदू संस्था से जुड़ीं पांच शैक्षणिक इमारतों में केंद्र बनाए गए थे, जिससे अभ्यर्थी भी असमंजस में दिखाई दिए। यही नहीं दो रंगीन एडमिट कार्ड न लाने और फोटो के सत्यापित न होने के कारण केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। फोटो सत्यापित करवाने के लिए अभ्यर्थी दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
मंगलसूत्र व बिंदी की छूट, अन्य आभूषण निकलवाए
नकल रहित परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने कड़े नियम तय किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, पेजर, ब्ल्यूटुथ, कैलकुलेटर, घड़ी व किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री केंद्र में नहीं जाने दी गई। महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र व बिंदी की छूट दी गई। अन्य आभूषण बाहर ही रखने के निर्देश दिए गए।
शहर में बनी जाम की स्थिति
परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को काफी संख्या में अभ्यर्थी निजी वाहनों में शहर में बने 18 केंद्रों पर पहुंचे, जिससे शहर के मुरथल अड्डा चौक, मिशन चौक, मुरथल रोड, गुंड़ी मंडी रोड सहित कई प्रमुख सड़ मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केंद्रों के बाहर काफी संख्या में वाहन खड़े रहे।
यह बोले अभ्यर्थी
आधार कार्ड के एक अंक का मिलान न होने से नहीं दी परीक्षा की अनुमति
मेरा परीक्षा केंद्र जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे केंद्र में प्रवेश किया। आंखें स्कैन हो गईं, लेकिन मेरे एडमिट कार्ड में अंकित आधार नंबर व मूल आधार कार्ड के नंबर में एक अंक का मिलान न होने से मुझे परीक्षा से वंचित कर दिया गया। ऑनलाइन फार्म भरते समय आधार कार्ड का एक अंक गलत हो गया होगा। मैंने दूसरी आईडी देने की बात कही, कुछ गलत होने पर खुद जिम्मेदार होने का कुबूलनामा भी लिखकर दिया। फिर भी किसी अधिकारी ने बात नहीं सुनी और परीक्षा से वंचित कर दिया। मेरी प्रशासन से मांग की है कि मुझे परीक्षा देने का मौका दिलवाया जाए।
- धर्मेंद्र, आर्य नगर, सोनीपत
--
पेपर अच्छा हुआ है। थोड़ा मुश्किल था, लेकिन फिर भी निर्धारित समय में पूरा कर दिया। पेपर के लिए अच्छी तैयारी की थी। जैसा पेपर हुआ है, उम्मीद है बेहतर अंक मिलेंगे।
- रामअवतार, गन्नौर
--
मेरा पेपर जीवीएम कन्या महाविद्यालय में था। परीक्षा में समय का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय से दो घंटे पहले बस अड्डे पर पहुंच गया था। बस अड्डे से मुरथल अड्डा तक लंबा जाम लगा रहा। जिस कारण केंद्र तक पहुंचने में अधिक समय लग गया।
- दीपक, खानपुर
--
परीक्षा के लिए जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप पेपर आया था। पेपर थोड़ा मुश्किल था। कुछ प्रश्नों ने थोड़ा विचलित किया, लेकिन फिर भी निर्धारित समय में पेपर पूरा कर लिया था। केंद्र में कई चरणों में जांच के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया।
- संजय, खानपुर कलां
वर्जन
शहर में बनाए गए 18 केंद्रों पर शनिवार को एचटेट लेवल 3 की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 4679 अभ्यर्थियों ने लेवल तीन की परीक्षा दी, जबकि 853 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। रविवार को प्रात:कालीन सत्र में लेवल 2 और सायंकालीन सत्र मेें लेवल 1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत