फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HSVP employees took out a procession and are preparing to hold a protest at the headquarters on January 15 and 16.

Sonipat News: एचएसवीपी कर्मियों ने निकाला जुलूस, 15 व 16 जनवरी को मुख्यालय पर धरना देने की तैयारी

Sat, 10 Jan 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
HSVP employees took out a procession and are preparing to hold a protest at the headquarters on January 15 and 16.
फोटो 01: सोनीपत के पंचायत भवन में जुलूस से पहले प्रदर्शन करते एचएसवीपी कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मियों ने शहर में जुलूस निकाला। लघु सचिवालय में पहुंचकर तहसीलदार कीर्ति को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा व चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह 15 व 16 जनवरी को एचएसवीपी पंचकूला मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन और हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के कर्मचारी पंचायत भवन में इकट्ठे हुए। यूनियन प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि वर्ष 2022 में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित करने वाले रिकॉर्ड सत्यापित करा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करवाया जाए।
विज्ञापन

30 अक्तूबर 2025 को उच्च अधिकारियों से यूनियन की वार्ता के दौरान मानी गई मांगों को लागू किया जाए। सभी कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों की आगामी अप्रूवल तुरंत दी जाए और जिनका वेतन रोका गया है उनका वेतन तुरंत जारी किया जाये। इस दौरान महावीर नागरा, ध्रुव कुमार, सुरेश रोहिल्ला, बिजेंद्र रिवाल, राज सिंह शर्मा, अनिल चौहान, सुरेंद्र रंगा, राजकुमार, विजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed