फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   How will the level of play improve? Players do not even have an excellent hockey field to practice.

Sonipat News: कैसे सुधरेगा खेल का स्तर ... खिलाड़ियों के पास अभ्यास को उत्कृष्ट हॉकी मैदान तक नहीं

Thu, 01 Aug 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
How will the level of play improve? Players do not even have an excellent hockey field to practice.
साहिल सिंगला
विज्ञापन

सोनीपत। पेरिस ओलंपिक में जिले के दो लाडले हॉकी में अपनी प्रतिभा से देश व प्रदेश का मान बढ़ाने में लगे हैं। जिले के खिलाड़ी डेढ़ साल से सेक्टर चार स्थित खेल परिसर के हॉकी मैदान में अभ्यास करने से वंंचित हैं। खेल विभाग की लचर व्यवस्था के कारण पांच महीने से मैदान की मरम्मत का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसे तीन माह में पूरा किया जाना था।
सेक्टर चार स्थित हॉकी मैदान डेढ़ साल पहले 150 से 200 महिला व पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सुबह शाम अभ्यास करते थे। अब स्थिति ऐसी है कि डेढ़ साल से खिलाड़ी मैदान के दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे हैं। मैदान पर मरम्मत के दौरान सबमर्सिबल की मोटर का पाइप टूट गया था। इससे मोटर अंदर ही फंस गई थी। अब मैदान में नया सबमर्सिबल लगाया जाएगा। खिलाड़ियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जिले में साईं केंद्र को छोड़ दे तो एक यही मैदान है जिस पर एस्ट्रोटर्फ की सुविधा उपलब्ध है। विभाग की लचर व्यवस्था के चलते मैदान का मरम्मत कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

मैदान पर अव्यवस्थाएं हावी
द्रोणाचार्य अवार्डी एवं भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान एवं प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच बताती हैं कि स्टेडियम के हॉकी मैदान की हालत बिलकुल खस्ता है। वहां करीब डेढ़ साल से व्यवस्था ठप पड़ी है। पहले जिस मैदान से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते थे, आज उस मैदान पर अव्यवस्थाएं हावी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विभाग को जल्द ही मैदान को दुरुस्त कराना चाहिए। हॉकी खिलाड़ियों के लिए जिले में बेहतर एस्ट्रोटर्फ मैदान तक की सुविधा नहीं है। नगर निगम की तरफ से 17 लाख रुपये में मैदान को दुरुस्त कराया जाना था। मैदान में अभी भी एस्ट्रोटर्फ की सिलाई, सफाई व छह स्प्रिंकलर गन लगाने का कार्य अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान ने दिए देश को शानदार खिलाड़ी
सेक्टर-चार हॉकी मैदान पर अभ्यास कर गांव कुराड़ के सुमित कुमार ओलंपिक कांस्य पदक तक का सफर तय कर चुके हैं। सुमित इस मैदान पर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहाते थे। अभिषेक नैन भी इसी मैदान पर खुद को तराशा करते थे। अब सुमित व अभिषेक पेरिस ओलंपिक में देश का नाम चमका रहे है। वहीं महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा वारसी, मोनिका व ज्योति भी इसी मैदान पर अभ्यास करती थीं। इनके अलावा आस पास के जिलों के अनेक खिलाड़ी मैदान पर प्रतिदिन अभ्यास करने आते थे। अब सभी खिलाड़ी मैदान के दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे हैं।

वर्जन
अभी कुछ दिन पहले ही जिला खेल विभाग में कार्यभार संभाला है। सभी खेल मैदानों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed