फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Houses collapsed in Kot Mohalla, financial help was provided to five affected families

Sonipat News: कोट मोहल्ला में गिरे घर, पांच पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की

Fri, 05 Sep 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Houses collapsed in Kot Mohalla, financial help was provided to five affected families
फोटो 12: सोनीपत के कोट मोहल्ला क्षेत्र में टीले पर मिट्टी खिसकने से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जाय
सोनीपत। विधायक निखिल मदान वीरवार को वार्ड नंबर 2 के कोट मोहल्ला क्षेत्र में टीले पर पहुंचे। उन्होंने बारिश के दौरान गिरे घरों का निरीक्षण किया। निगम अधिकारियों को राहत और बचाव के कार्य के निर्देश दिए। उनके साथ निगम आयुक्त हर्षित कुमार, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर और कनिष्ठ अभियंता राहुल दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि बस अड्डे के नजदीक कोट मोहल्ला के टीले पर आबादी काफी वर्ष से बसी हुई है। यहां ऊपर काफी पुराने मकान बने हुए हैं। सोनीपत में कई दिन से चल रही बारिश के कारण टीले पर बने मकानों के आसपास की मिट्टी सरकने से कई घर गिर गए हैं। हालांकि, उन घरों को एहतियाती तौर पर पहले ही खाली करवा लिया था।
विज्ञापन

कई घरों का मलबा रिहायशी घरों पर गिरने से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति को उन्होंने मौके पर जाकर देखा और पांच पीड़ित परिवारों को निजी कोष से 20-20 हजार रुपये की मदद की है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की ओर से घटनास्थल का दौरा किया जाएगा। पीड़ित मकान मालिकों को सरकार से भी मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि टीले पर जहां से मिट्टी खिसक गई है वहां अस्थायी तौर पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। बारिश बंद होते ही टीले की दीवार की मजबूती का काम किया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जाएगा।

इसमें दीवार को कंक्रीट से पक्का करने का प्रस्ताव भी शामिल है। इस दौरान नकीन मेहरा, सुरेंद्र कुमार, सुरेश नैय्यर, अभिषेक, बलराज बामनिया, पूर्व एससी जिला अध्यक्ष हुकुम चंद मेहरा, जय भगवान, कृष्ण, अनिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed