{"_id":"686c2416b02d61c27604d669","slug":"house-caught-fire-due-to-short-circuit-blame-on-electricity-corporation-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139018-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बिजली निगम पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बिजली निगम पर लगाया आरोप
Tue, 08 Jul 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06 : सोनीपत के देवनगर में शार्ट सर्किट से लगी आग से जला सामान। संवाद
सोनीपत। देव नगर में रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि एक कमरे में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उस समय घर के मालिक सुमित का भाई ऑनलाइन कोचिंग ले रहे थे।
परिवार का आरोप है कि आग बिजली निगम की लापरवाही से लगी है। उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार खराब वायरिंग और स्पार्किंग की शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी लाइन बदलने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
सुमित ने बताया कि गली में बिजली के तीन तार काफी जर्जर हालत में हैं। उनमें बार-बार स्पार्किंग होती है जिसका असर उनके घर तक होता है। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सदस्य जाग गए और रसोई से गैस सिलिंडर को बाहर निकाल लिया अन्यथा हादसे बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
आग से करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटनाक्रम के दौरान काफी देर तक वहां पर अफरातफरी का आलम रहा। घर वालों ने ही मिलकर आग पर नियंत्रण पाया।