फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   House caught fire due to gas leak, roof also collapsed

Sonipat News: गैस लीक होने से मकान में लगी आग, छत भी गिरी

Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to gas leak, roof also collapsed
फोटो 13- गोहाना के गांव बिचपड़ी में मकान में लगी आग के बाद जला फ्रिज। स्रोत : ग्रामीण
गोहाना। गांव बिचपड़ी में मकान में रखे गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से मकान में आग लग गई। यह देखकर परिजन जान बचाने के लिए मकान से बाहर निकल गए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक कड़ियां जलने से मकान की छत ढह गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बिचपड़ी निवासी रामसिंह ने बताया कि परिवार सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे आंख खुली तो मकान में धुंआ भरा हुआ था। उन्होंने उठकर दूसरे कमरे में जाकर देखा तो गैस सिलिंडर की पाइप लाइन लीक थी। इससे कमरे में आग लगी थी। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया और किसी अनहोनी के डर से सभी को लेकर बाहर निकल गए। आसपास के लोगों की सहायता से मकान में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से मकान में रखा कूलर, अलमारी, फ्रिज, पंखे, मेज, कुर्सी और अन्य सामान जल गया। कड़ियां जलने से मकान की छत भी ढह गई। इससे उनका काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

छत पर रखे सामान में लगी आग
बरोदा रोड स्थित निजी अस्पताल की छत पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अस्पताल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से छत पर रखी प्लास्टिक की टंकियां और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी में 4 झुलसे
क्षेत्र में दिवाली पर्व पर आतिशबाजी करते हुए गोहाना शहर निवासी अमित, उत्तर नगर निवासी विश्वास व इंद्र कॉलोनी निवासी कार्तिक झुलस गए। वहीं माहरा निवासी सचिन भी आतिशबाजी करते हुए झुलस गए। चारों को उनके परिजनों ने नागरिक अस्पताल लेकर गए आए और उपचार दिलाया। चारों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर किया गया है।

फोटो 13- गोहाना के गांव बिचपड़ी में मकान में लगी आग के बाद जला फ्रिज। स्रोत : ग्रामीण

फोटो 13- गोहाना के गांव बिचपड़ी में मकान में लगी आग के बाद जला फ्रिज। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed