फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   hospital, ambulence, corona patient death

नागरिक अस्पताल में दो घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, कोरोना संक्रमित महिला ने तोड़ा दम

Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
hospital, ambulence, corona patient death
गोहाना। शहर के नागरिक अस्पताल में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पत्नी को लेकर दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। अस्पताल में दो घंटे तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जांच करने पर नागरिक अस्पताल प्रशासन को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इस पर अस्पताल प्रशासन ने शव को रखवा दिया है। अब वीरवार सुबह कोरोना के नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बरोदा रोड स्थित देवी नगर के रहने वाले कपूर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता (40) को कई दिन से बुखार था। तीन दिन पहले उन्होंने उसकी कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल करवाया था, लेकिन बुधवार शाम को सुनीता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह करीब पांच बजे पत्नी को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। वह पत्नी को गांव खानपुर कलां के बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के स्पेशल कोविड अस्पताल ले जाना चाहता था। उसने एंबुलेंस के लिए कंट्रोल नंबर पर कॉल की। वहां से जल्द एंबुलेंस भेजने के लिए कह दिया गया। कपूर सिंह का आरोप है कि करीब दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई और उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस भी खड़ी थी। प्राइवेट एंबुलेंस के चालक से उन्होंने आग्रह किया तो कहा कि अगर वह बुखार से पीड़ित या कोरोना संक्रमित को लेकर अस्पताल जाएंगे तो वहां दाखिल नहीं करेंगे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जानकारी मिलने पर महिला के कोरोना सैंपल की जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

वर्जन
महिला के परिजनों ने कंट्रोल रूम में एंबुलेंस के लिए फोन किया था। वहां से एंबुलेंस न आने का कारण वहीं पता चलेगा। यहां अस्पताल में महिला आखिरी समय में आई थी, जिसकी मौत हो गई। उन्होंने सैंपल की सूचना के आधार पर रिकॉर्ड की जांच कराई तो महिला की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिस पर शव को कब्जे में ले लिया है। वीरवार सुबह नियम के अनुसार प्रशासन की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कर्मवीर सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed