फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hookah bar was running in the rental shop for six months

Sonipat News: किराये की दुकान में छह माह से चल रहा था हुक्का बार

Sun, 16 Apr 2023 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 16 Apr 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Hookah bar was running in the rental shop for six months
कुंडली स्थित हुक्का बार व अहाता में मुख्यमंत्री उडनदस्ता व आबकारी विभाग की कार्रवाई में बरामद स
राई। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली क्षेत्र स्थित रोडियो ड्राइव मॉल में स्टार कन्फेक्शनरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध अहाता व हुक्का बार पकड़ा था। जांच में सामने आया है कि अवैध अहाता व हुक्का बार को छह माह से चलाया जा रहा था। जिस दुकान में अहाता व हुक्का बार चल रहा था उसे 65 हजार रुपये महीना किराये पर लिए गया था। पुलिस ने मौके से शराब व फ्लेवर तंबाकू के साथ विदेशी सिगरेट की 52 डिब्बी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के निरीक्षक जयभगवान ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को पता लगा था कि कुंडली के रोडियो ड्राइव मॉल में स्टार कन्फेक्शनरी में अवैध अहाता और हुक्का बार चलाया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री उड़दनस्ता के एसआई सुनील कुमार के साथ आबकारी विभाग की टीम ने जांच की। काउंटर पर उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव शेखपुरा फरुखपुर निवासी मतनी मिला। दुकान में 30 लोगों के बैठने की जगह बनाई गई। वहां पर नौ लोग शराब और बीयर पी रहे थे। पुलिस को देखकर वह चले गए। पुलिस ने जांच की तो वहां से शराब की करीब 60 खाली बोतल, दो हुक्के, 160 डिब्बी अलग-अलग फ्लेवर का तंबाकू, विदेशी सिगरेट की 52 डिब्बी बरामद हुई। मतीन ने बताया कि वह नाहरी निवासी अनिल के साथ मिलकर अहाता व हुक्का बार चलाता है। उनके पास ही ठेका है। जहां से लोग शराब लेकर आते हैं। उन्हें खाने का सामान व शीतल पेय आदि वह उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने उससे अहाता व हुक्का बार चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक जयभगवान के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व सिगरेट व अन्य तंबाकू प्रोडक्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मतीन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

छह माह से चला रहा हुक्का बार व अहाता
मतीन ने बताया कि वह यहां पर छह माह से हुक्का बार व अहाता चला रहा था। उसने 65 हजार रुपये महीना पर दुकान किराये पर ली है।
पहले भी पकड़े जा चुके है हुक्का बार व अहाता
-11 मार्च को सेक्टर-15 आउटर पर हुक्का बार व अहाता पकड़ा गया।
-16 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने राठधना रोड स्थित विवि के सामने हुक्का, शराब व बीयर बार पकड़ा।
-26 जुलाई, 2022 को एमजी मॉल में चल रहे एचआर-10 कैफिड एरिया में हुक्का बार पकड़ा।
-25 जुलाई, 2022 की रात को सेक्टर-15 में छापा मारकर हुक्का बार पकड़ा।
-24 जुलाई की रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मुरथल रोड पर चल रहा हुक्का बार पकड़ा।
-29 अप्रैल, 2022 को पॉश इलाके सेक्टर-14 में टैटू की दुकान के अंदर हुक्का बार पकड़ा।
-17 नवंबर, 2020 को सेक्टर-15 में ही हुक्का बार पकड़ा।
वर्जन
देश में हुक्का बार बंद किए गए हैं। रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, आबकारी विभाग के साथ छापा मारकर हुक्का बार व अहाता पकड़ा है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाद में उसे जमानत दे दी गई। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed