{"_id":"592485e54f1c1b88355359ed","slug":"honey-trap-case-catch-people-phone-caller-women-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप में फंसाने के लिए लोगों को फोन करने वाली युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप में फंसाने के लिए लोगों को फोन करने वाली युवती गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Wed, 24 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनी ट्रैप के मामले का खुलासा करते हुए जिन दो आरोपियों को पकड़ा गया है, उन्होंने एसआईटी के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। वह अपने चंगुल में हर तरह के लोगों को फंसाकर उनसे रुपये वसूलते थे। यह गिरोह पहले छात्र व आईआरबी के जवान को भी फंसा चुका है। अब होटल मालिक से 50 लाख रुपये मांगे थे। वहीं, एसआईटी ने हनी ट्रैप के धंधे में शामिल युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। यही युवती फोन पर बात करके लोगों को फंसाती थी और उसके बाद उनसे मोटी रकम मांगी जाती थी।
होटल संचालक ने दी थी शिकायत
सोनीपत निवासी एक होटल संचालक ने 11 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले कुछ युवक व युवती उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर रुपयों की मांग कर रहे हैं। इसके बाद सोनीपत एसआईटी ने अपना जाल बिछाया और इस हनी ट्रैप में शामिल मोमिन व सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। इनके साथ एक युवती भी शामिल थी और उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। एसआईटी प्रभारी संदीप धनखड़ ने बताया कि इस गिरोह ने फरवरी 2017 में सिविल लाइन थाने में एक छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें छात्र से दस लाख रुपये मांगे गए थे, लेकिन 25 हजार रुपये लेकर उसके पक्ष में बयान दे दिए गए। इस तरह ही एक आईआरबी के जवान के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराकर रुपये मांगे गए थे और यह मामला अभी चल रहा है। वहीं, होटल मालिक से 50 लाख रुपये की मांग की गई थी और उससे साढ़े चार लाख रुपये लेने की तैयारी थी। इस गिरोह ने सोनीपत में प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर कार्यालय भी खोल रखा है। वहीं युवती की एक सहेली भी हनी ट्रैप का धंधा करती है। पुलिस अभी इस मामले में यह छानबीन कर रही है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया हुआ है।