फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Home guard found drunk on duty, Deputy Corporation commissioner reprimanded, then home guard apologized with folded hands

ड्यूटी पर नशे में धुत मिला होमगार्ड, उप निगम आयुक्त ने लगाई फटकार तो होमगार्ड ने हाथ जोड़ मांगी माफी

Fri, 24 Jun 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Home guard found drunk on duty, Deputy Corporation commissioner reprimanded, then home guard apologized with folded hands
नगर निगम कार्यालय में वीरवार दोपहर होमगार्ड ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। दोपहर में लंच के समय भोजन करने जा रहे उप निगम आयुक्त ने कार्यालय के गेट पर होमगार्ड को धूम्रपान करते हुए पकड़ा तो पता चला कि वह नशे में था। जब उन्होंने होमगार्ड को फटकार लगाई और नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के लिए कहा तो हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ को होमगार्ड का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने होमगार्ड को ड्यूटी से वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी वीरवार दोपहर अपने कार्यालय से बाहर खाना खाने के लिए निकल रहे थे। कार्यालय परिसर में उप निगम आयुक्त आवास के गेट पर ड्यूटी के दौरान उन्हें होमगार्ड को धूम्रपान करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड को फटकार लगाई। इस दौरान उन्हें पता लगा कि होमगार्ड नशे में है। उन्होंने दूसरे होमगार्ड को मौके पर बुलाया तो उसने भी होमगार्ड के नशे में होने की बात कही। उप निगम आयुक्त ने क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ को बुलाया और होमगार्ड को नागरिक अस्पताल में ले जाकर उसकी मेडिकल जांच कराने के लिए कहा। इस पर होमगार्ड उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। होमगार्ड ने उप निगम आयुक्त ने कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। उसके वेतन से ही परिवार का गुजर बसर होता है। वह भविष्य में ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह का नशा नहीं करेगा। इस पर उप निगम आयुक्त ने राजेंद्र चुघ को होमगार्ड का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने होमगार्ड को ड्यूटी से वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होमगार्ड ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला था। उसको घर भेज दिया गया है। साथ ही क्षेत्रीय कर अधिकारी को उसका एक दिन का वेतन काटने के लिए निर्देश दिए गए हैं। -अपूर्व चौधरी, उप निगम आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed