फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Historysheeter's murder: police trying to trace the attackers

हिस्ट्रीशीटर की हत्या : हमलावरों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Wed, 12 Apr 2023 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Historysheeter's murder: police trying to trace the attackers
राई। गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के सामने चाय की दुकान पर बैठे हिस्ट्रीशीटर की 13 गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की तीन टीम मामले में सुराग जुटाने में लगी है। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। बताया जा रहा है कि दो दिन के बीच कुछ संदिग्ध सीसीटीवी में दिखे हैं। जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनके भतीजे निखिल (26) ने गांव मेहंदीपुर के पास मुरथल अनाज मंडी के गेट पर एक सप्ताह पहले चाय की दुकान खोली थी। सोमवार सुबह सवा 10 बजे निखिल अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। उसके साथ वह तथा विशाल और चांद भी दुकान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक सवार होकर दुकान पर आए थे और गोलियां चला दी थी। फूल सिंह का आरोप था कि हमलावरों ने एक गोली उन पर भी चलाई थी। बाद में निखिल का पीछा कर 13 गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले में तीन संदिग्धों पर शक जताने के साथ ही पुलिस अब अन्य संदिग्धों का पता लगा रही है। पुलिस की तीन टीम मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले है। जिसमें दो दिन के अंदर कुछ संदिग्ध दिखे हैं। जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात से पहले रेकी की गई थी। पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन

हत्या के मामले में जांच के लिए तीन टीम गठित की गई है। गहनता से जांच जारी है। जल्द मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed