{"_id":"64c6b5dafc7032cc1c0280f7","slug":"hindu-organizations-will-run-a-campaign-against-illegal-possession-cow-smuggling-sonipat-news-c-197-1-snp1002-3797-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिंदू संगठन धार्मिक स्थलों के नाम पर बढ़ रहे अवैध कब्जों और गो तस्करी के खिलाफ चलाएंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिंदू संगठन धार्मिक स्थलों के नाम पर बढ़ रहे अवैध कब्जों और गो तस्करी के खिलाफ चलाएंगे अभियान
Mon, 31 Jul 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:14 AM IST
सार
महापंचायत में फैसला लिया गया कि सोनीपत में लगातार बढ़ रही बाहरी लोगों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो 22- हिंदू महापंचायत के दौरान मौजूद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, भाजपा नेता व संत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक स्थलों के नाम पर बढ़ रहे अवैध कब्जों, गो तस्करी पर रोक और लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर अभियान चलाने का निर्णय लिया। राई के सामुदायिक केंद्र में हुई रविवार को हिंदू महापंचायत में यह घोषणा की गई।
विज्ञापन
हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनीष राई की तरफ की बुलाई हिंदू महापंचायत की शुरुआत गो पूजा से की गई। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज मुरथल वाले ने कहा कि सोनीपत वासियों के साथ संत समाज कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। लड़ाई साथ मिलकर लड़ने के लिए तैयार है। हम जीवमात्र पर दया करने वाले हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो गांडीव और सुदर्शन का इस्तेमाल करने की शिक्षा भी हमारी ही है।
विज्ञापन
इस दौरान मांग की गई कि कुंडली थाना पुलिस 20 गोरक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमा निरस्त करे। महापंचायत में भाजपा नेता ललित बतरा, तरुण देवीदास, पुनीत राई व अन्य के साथ हरिद्वार, मेवात, महाराष्ट्र से भी गोरक्षों की टीम पहुंची थी।
विज्ञापन
देश तोड़ने वाली ताकत को नहीं पनपने देंगे : बड़ौली
राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि देश को तोड़ने वाली कई ताकत षड्यंत्र रचने में लगी हैं। षड्यंत्र के तहत सोनीपत में भी कई वर्षों से बाहरी लोगों की तादाद बढ़ रही है। इन लोगों की पहचान कर भगाना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर हिंदुओं को सनातन की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।
गोसेवकों पर दर्ज मुकदमा रद्द हो : राजीव जैन
मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि हम सभी के भीतर सनातनी खून दौड़ रहा है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए किसी से भी टकराना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के लिए एक साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि कुंडली थाना में जिन 20 गोरक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उसे रद्द किया जाए।
जरूरत पड़ी तो इस्तीफा देकर लडूंगा लड़ाई : तीर्थ राणा
भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि उन्होंने पहले भी पाकिस्तान से आने वाली बस को रोका था। अब भी वह हिंदू धर्म के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि अवैध रूप से बनाए गए धार्मिक स्थल को गिराएंगे। बड़ौली ने कहा कि किसी हालत में गोमाता, मातृभूमि और हिंदू संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। धार्मिक स्थल के कागजात दिखवा लो। वह अवैध है तो गिराने वालों में सबसे आगे मैं रहूंगा। उन्होंने कहा कि बहालगढ़ रोड कॉलोनी में बहन-बेटियों का घरों से निकलना मुश्किल कर रखा है।