फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Himanshu in essay writing, Vikas in poster writing, Abhijeet in speech first

Sonipat News: निबंध लेखन में हिमांशु, पोस्टर में विकास, भाषण में अभिजीत प्रथम

Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Himanshu in essay writing, Vikas in poster writing, Abhijeet in speech first
फोटो 41- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में
सोनीपत। राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को भारतीय संविधान विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संविधान की मूल भावना, उसके महत्व व आदर्शों से परिचित कराना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने छात्राें को भारतीय संविधान के प्रारूप, उसके गठन व संविधान के महत्व, नागरिकों के संविधान की ओर से दिए गए अधिकारों, नागरिकों के कर्तव्यों में अंतर पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल किताबी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा है।
विज्ञापन

भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो हमारे देश को विश्व का श्रेष्ठ देश बनाता है। प्राचार्य विक्रम सिंह ने संविधान के महत्व पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किए। कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम में अनुदेशिका सुनीता देवी ने छात्रों को तकनीकी कौशल व सॉफ्ट स्किल अपनाकर स्वयं रोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संविधान पर निबंध लेखन, पोस्टर बनाओ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में हिमांशु प्रथम, निधि द्वितीय, यश तृतीय रहा। पोस्टर बनाओ में विकास प्रथम, हर्ष द्वितीय, रोहन तृतीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में अभिजीत कुमार प्रथम, नितिन द्वितीय, संजना तृतीय रही। बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता में रोहिनी प्रथम, अभिजीत कुमार द्वितीय रहा।

विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्रचेता सिंह, प्राचार्य विक्रम सिंह ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मेजर संजय श्योराण, सुरेश कुमार सुनील मलिक, सुरेंद्र कुमार, मुकेश नेहरा, सुभाष चंद्र, सुनील दत्त, मूर्ति, ज्योति, सुनील कुमारी, मीना, सुनीता देवी, मीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed