{"_id":"6d801bb88ecdf43f5763997fb051315e","slug":"high-tension-line-shift-in-7-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में हटेंगी 30 साल से परेशानी बनीं हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में हटेंगी 30 साल से परेशानी बनीं हाईटेंशन लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद शहर के लिए सबसे बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन रहे छतों से गुजर रहे बिजली के सभी नंगे तारों को निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हटाना शुरू कर दिया है। इनमें सभी 33 केवीए की लाइनें भी शामिल हैं। सोनीपत में इसकी शुरुआत कैबिनेट मंत्री कविता जैन शनिवार को कबीरपुर गांव स्थित विकासपुरी कॉलोनी में पिछले 30 वर्षों से सबसे बड़ी समस्या बनी हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के कार्य का उद्घाटन करने के दौरान की। इस कार्य को उन्होंने अपने निजी कोटे से साढे़ छह लाख रुपये देकर कराया है।
मंत्री जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने घरों की छतों से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत खर्चा बिजली निगम में जमा कराना पड़ता है। विकासपुरी कॉलोनी में पिछले 30 वर्षों से यह समस्या बनी हुई थी और लोग लाइन शिफ्ट कराने के लिए पैसे भी एकत्र नहीं कर पा रहे थे। इस मुद्दे को लेकर उन लोगों ने उनसे मुलाकात की थी और लोगों की दिक्कत को देखते हुए अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सात दिन के अंदर यह तार हटा दिए जाएं और इनकी जगह केबल लगाई जाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर की कैलाश कॉलोनी और राजीव कॉलोनी में भी इसी तरह की समस्या है और वहां भी जल्द ही हाईटेंशन तारों की जगह केबल लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य हमेशा जनता और सरकार के सहयोग से होते हैं। सरकार जनता के लिए है और उन्हें जहां भी दिक्कत आएगी वे हमेशा उनके साथ खड़े मिलेंगे। इस अवसर पर बिजली निगम के एसई एसएन शर्मा, एसडीओ रवि चौधरी, जेई राममेहर, हवासिंह, वेद सिंह, कृष्ण पूर्व सरपंच, पंडित कृष्ण, ईश्वर सिंह, राकेश सैनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जैन विद्या मंदिर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भी शिरकत की।