फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Herb shopkeeper kidnapped

जड़ी-बूटी के दुकानदार का किया अपहरण

Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Herb shopkeeper kidnapped
राई। गांव जठेड़ी में देसी दवाओं की दुकान चलाने वाले एक युवक का देर रात अपहरण कर लिया गया। वह अपनी दुकान पर पत्नी के साथ बैठा था। स्कार्पियो सवार युवकों ने जबरन उसे उठा लिया और पिटाई कर गाड़ी में डालकर भाग गए। गाड़ी यूपी नंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला मथुरा के गांव गाजीपुर की पूजा ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसके पति बिशंभर काफी समय से गांव जठेड़ी में रहते हैं। यहां पर पति हिमालय दवाखाना के नाम से देसी दवाओं की दुकान चलाते हैं। दुकान के बराबर में ही वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। पूजा भी अपने पति के साथ दुकान पर बैठ गई थी। उस दौरान दो लोग दवा लेने वाले भी खड़े थे। इसी बीच एक स्कार्पियो गाड़ी उनकी दुकान के सामने आकर रुकी। उससे छह-सात लोग उतरे और हथियारों के बल पर उसके पति बिशंभर दयाल को दुकान से खींच लिया। उनकी पिटाई की गई। उन्होंने उन्हें धक्का देकर स्कार्पियो में डाल लिया। उसने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन डर से कोई मदद को नहीं आया। अंधेरा होने और बदहवासी के कारण वह गाड़ी का पूरा नंबर नहीं देख सकी। नंबर उत्तर प्रदेश का था। पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई। उसके साथ ही अलर्ट जारी कर जिलेभर में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। उसके बावजूद अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पता नहीं लगाया जा सका। अपहृत किए गए युवक का भी पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस की दो टीम युवक का पता लगाने में जुटी है। गाड़ी के नंबर की पहचान के लिए मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। पीड़ित परिवार गाड़ी का नंबर भी ठीक से नहीं देख पाया है। अपहरण किए जाने का कारण भी अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed