फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health workers in the grip of Corona, services started getting affected

कोरोना की चपेट में स्वास्थ्य कर्मचारी, सेवाएं होने लगीं प्रभावित

Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health workers in the grip of Corona, services started getting affected
कोरोना संक्रमण नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। इसके चलते नागरिक अस्पताल के सात चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स व एक कंप्यूटर ऑपरेटर संक्रमित हो चुके हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। नागरिक अस्पताल में सर्जन की कमी से पहले ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। कोरोना संक्रमित स्वास्थ्य कर्मचारी खुद को होम आइसोलेट कर रहे हैं। होम आइसोलेट हो रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों के कारण ओपीडी प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञ डॉक्टर कम होने के कारण मरीजों को अस्पताल से लौटना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ रविवार को कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर रखा है। ऐसे में चर्म रोग की ओपीडी प्रभावित होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा एनस्थीसियोलॉजिस्ट भी संक्रमित हो गए हैं। एनस्थीसियोलॉजिस्ट के संक्रमित होने के कारण सर्जरी करने में चिकित्सकों को दूसरे चिकित्सक की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं। सर्जरी के दौरान एनस्थीसियोलॉजिस्ट की बहुत आवश्यकता होती है। इसके अलावा कम्यूनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ भी एक सप्ताह से संक्रमित हैं। वह अस्पताल प्रबंधन का काम संभाल रहे थे। उनके संक्रमित होने के कारण अस्पताल प्रबंधन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा एनसीडी क्लीनिक में तैनात फिजिशियन भी एक सप्ताह से संक्रमित हैं। उनके स्थान पर फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा एनसीडी क्लीनिक को चला रहे हैं। इसमें हाइपरटेंशन, शुगर, बीपी समेत अन्य बीमारियों के मरीज आते हैं। वहीं महिला डेंटल सर्जन भी संक्रमित हो गई हैं। जिला अस्पताल के पांच चिकित्सकों को होम आइसोलेट कर रखा है। साथ ही एक स्टाफ नर्स व एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन

डेंटल सर्जन व शिशु रोग विशेषज्ञ दे चुके कोरोना को मात
सामान्य अस्पताल के डेंटल सर्जन डॉ. सुभाष गहलावत व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशंकर कोरोना को मात देकर दोबारा ड्यूटी पर आ चुके हैं। कोरोना से ठीक होने के बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र ने बताया कि संक्रमित होने के बाद ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। होम आइसोलेट होने के बाद कोरोना के मरीज पौष्टिक भोजन खाएं। सुबह-शाम योग व शारीरिक व्यायाम भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन होती है सर्जरी
काफी समय से सर्जन की कमी होने के कारण मरीजों को ऑपरेशन के लिए भटकना पड़ रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से मुंडलाना के एसएमओ डॉ. संजय कौशिक की ड्यूटी लगा रखी है। वह सप्ताह में हर वीरवार को सर्जरी करते है। अन्य दिन सर्जरी नहीं होने के कारण अस्पताल से मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से मरीजों की परेशानी को देखते हुए जिला अस्पताल में स्थायी सर्जन की नियुक्ति नहीं की जा रही।
सर्जरी करवाने में 35 से 40 हजार रुपये का खर्च
सामान्य अस्पताल में जनरल सर्जन की कमी से अधिकतर मरीज परेशान होकर मेडिकल कॉलेज या पीजीआई जाने के बजाय निजी अस्पतालों में सर्जरी करवाते हैं। गुर्दे की पथरी, अपेंडिक्स, हर्निया का असहनीय दर्द होता है। इनकी समय पर सर्जरी होना जरूरी है, लेकिन सर्जन की कमी मरीजों की दिक्कत बढ़ा रही है। निजी अस्पताल में जनरल सर्जरी करवाने में 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आता है।

वर्जन
जिला अस्पताल में 15 दिन में अब तक सात चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अभी तक दो चिकित्सकों ने कोरोना को मात दे दी है। सर्जन की कमी को पूरा करने के लिए मुंडलाना के एसएमओ की ड्यूटी लगा रखी है, जो वीरवार को सर्जरी करने के लिए यहां आते हैं।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed