फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hayrana: Former CM took a dig at the former Deputy Chief Minister

Hayrana: पूर्व CM ने पूर्व उपमुख्यमंत्री पर ली चुटकी, कहा- दुष्यंत को बहकावे में नहीं आना था, आगे सावधान रहें

Fri, 19 Apr 2024 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 10:43 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला के बहकाने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने चुटकी ली है। वहीं शराब तस्करी वाले बयान पर भी पूर्व सीएम मनोहर लाल ने पलटवार किया।

विज्ञापन
Hayrana: Former CM took a dig at the former Deputy Chief Minister
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि अगर पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बहकावे में आकर साढ़े चार साल तक भाजपा के साथ थे, तो उन्हें बहकना नहीं चाहिए था। बेहतर यही होगा कि वे आगे सावधान रहें। पूर्व सीएम मनोहर लाल पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह बात कह रहे थे।

विज्ञापन


मनोहर लाल शुक्रवार को सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान व उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल करवाने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्हें बहका लिया गया था, इसलिए वह भाजपा के साथ चले गए थे।
विज्ञापन


इस सवाल पर मनोहर ने कहा कि उन्हें बहकावे में नहीं आना चाहिए था। वहीं, दुष्यंत चौटाला की तरफ से शराब तस्करी को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर मनोहर लाल ने कहा कि दुष्यंत के कार्यकाल में क्या हुआ, इस पर बालूंगा तो अपना ही घर खराब होगा। इसलिए इस मुद्दे पर मैं कुछ नहीं कहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed