{"_id":"6643902394ceb7da110028c3","slug":"have-to-go-to-civil-hospital-to-get-mlr-cut-from-chc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118248-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएचसी से एमएलआर कटवाने जाना पड़ रहा नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएचसी से एमएलआर कटवाने जाना पड़ रहा नागरिक अस्पताल
Tue, 14 May 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 May 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र के लोगों को ना तो आपात सेवाएं मिल रही हैं और ना ही वह स्थानीय स्तर पर मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) कटवा पा रहे हैं। इन सुविधाओं के लिए उन्हें सीएचसी से 30 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल जाना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजपुर बांगर के चिकित्सकों की ड्यूटी नागरिक अस्पताल में लगा दी गई है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं यहां पर मुहैया नहीं हो रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजपुर बांगर के चिकित्सक पिछले वर्ष तक खरखौदा के उपमंडल स्तरीय सामान्य अस्पताल में अपनी सेवाएं देते थे। खरखौदा में ही फिरोजपुर बांगर सीएचसी के दायरे में आने वाले 24 गांवों के लोगों की एमएलआर काटी जाती थी और उन्हें आपात सेवाएं भी मुहैया करवाई जाती थी। बाद में सीएचसी फिरोजपुर बांगर में ही स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे को बढ़ाया गया और यहीं पर आपात सेवाएं भी 24 घंटे के लिए दी जाने लगी। साथ ही एमएलआर भी काटनी शुरू कर दी गई। ऐसे में उप मंडल नागरिक अस्पताल खरखौदा में उन गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त कर दी गई थी, लेकिन धीरे-धीरे सीएचसी, फिरोजपुर बांगर के चिकित्सकों को एक के बाद एक आपात सेवाओं के लिए जिला नागरिक अस्पताल में तैनात कर दिया गया। जिसके चलते यहां पर आपात सेवाएं देना कठिन हो गया और इसे बंद कर दिया गया। अब यहीं से स्थानीय लोगों की समस्याएं शुरू हो गई हैं।
-
सीएचसी में ओपीडी व डिलिवरी की सेवाएं मिलेंगी
सीएचसी, फिरोजपुर बांगर के दायरे में आने वाले एक पीएचसी, रोहट सहित 24 गांवों के करीब 70 हजार लोगों को अब यहां पर ओपीडी और डिलिवरी की सेवाएं ही मिलेंगी। अगर आपात सेवाओं के साथ एमएलआर कटवानी है तो इन 24 गांवों के लोगों को यहां से 30 किलोमीटर दूर नागरिक अस्पताल, सोनीपत जाना होगा। क्योंकि सीएचसी, फिरोजपुर बांगर के चिकित्सक इन दिनों आपात सेवाएं जिला नागरिक अस्पताल में ही दे रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
पहले सीएचसी फिरोजपुर बांगर के चिकित्सक उपमंडल अस्पताल में सेवाएं देते थे। उस दौरान हम पूरे क्षेत्र की एमएलआर काटते थे। अब वह यहां अपने सेवाएं नहीं दे रहे हैं तो उनका कार्यक्षेत्र सीएचसी फिरोजपुर बांगर है, नियमों के तहत वहीं संबंधित क्षेत्र के लोगों की एमएलआर काटी जाएगी।-डाॅ. आशा सहरावत, एसएमओ, एसडीजीएच, खरखौदा।
वर्जन
-चिकित्सकों की कमी के कारण आपात सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं। अब एमएलआर कटवाने के लिए भी स्थानीय लोगों को नागरिक अस्पताल, सोनीपत ही जाना होगा।-डाॅ. अदिति, एसएमओ, सीएचसी, फिरोजपुर बांगर।