फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana's national netball team will be launched from Rai, state level championship begins

Sonipat News: राई से निकलेगी हरियाणा की राष्ट्रीय नेटबॉल टीम, राज्यस्तरीय चैंपियनशिप शुरू

Sat, 20 Jun 2026 06:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Haryana's national netball team will be launched from Rai, state level championship begins
फोटो :: सोनीपत के राई ​स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के ल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में शनिवार को पांचवीं फास्ट फाइव सीनियर हरियाणा राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का शुभारंभ हो गया है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में दोनों वर्गों की 16-16 टीमें भाग ले रही हैं।
हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर ही पुडुचेरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीमों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान पुरुष वर्ग में हिसार ने रेवाड़ी को 15-10 से हराया जबकि मेजबान सोनीपत ने चरखी दादरी को 21-07 से पराजित किया। वहीं, पानीपत ने सिरसा को 19-08 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में सोनीपत ने भिवानी को 15-11 से हराया जबकि झज्जर ने हिसार को 33-09 के बड़े अंतर से मात देककर अगले चरण में प्रवेश किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि नीलम शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि आयोजन समिति के सचिव सुनील राठी, चंडीगढ़ नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा, रोबिन मलिक, शबनम दहिया, रविंद्र, राजेश ग्रेवाल तथा करण सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

पुडुचेरी में होगा राष्ट्रीय मुकाबला

हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 से 28 जून तक पुडुचेरी में राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप आयोजित होगी। ऐसे में राई की यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की महत्वपूर्ण सीढ़ी साबित हो रही है।

प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने के लिए मिलने की उम्मीद है।

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के ल

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed