फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana's dominance in the national level 5th Para Lawn Bowls competition

Sonipat News: राष्ट्रस्तरीय 5वीं पैरा लॉन बाउल्स प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा

Mon, 01 Apr 2024 07:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana's dominance in the national level 5th Para Lawn Bowls competition
सोनीपत। राष्ट्रस्तरीय 5वीं पैरा लॉन बाउल्स प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विभिन्न स्पर्धाओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा दिखाते हुए पदक जीते। यह प्रतियोगिता गांव बिंदरौली स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भारतीय पैरा लॉन बाउल्स फेडरेशन के प्रधान सूरजभान कटारिया ने देश के कोने-कोने से आए पैरा खिलाड़ियों का आभार जताया। अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रबंधन कमेटी, प्रशिक्षक का धन्यवाद किया। भारतीय पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन की सचिव रेखा रानी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी। इस अवसर पर कन्या विद्यालय की मुख्याध्यापक रजनी बाला, सरपंच राजकरण दहिया, सत्येंद्र दहिया, जयवीर दहिया, प्रदीप दहिया, हवा सिंह दहिया, भारती दहिया, चरण सिंह भौरिया, सर्वेश राणा व प्रशिक्षक महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम

पुरुष सिंगल्स

बी 3 स्पर्धा - हरियाणा के संजय कुमार ने पहला व संदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बी 6 स्पर्धा - हरियाणा के विकास नरवाल प्रथम, झारखंड के पवन लाकरु द्वितीय, उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

बी 7 स्पर्धा - उत्तराखंड के प्रदीप कुमार ने पहला, हरियाणा के धर्मेंद्र ने दूसरा व रामेहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बी 8 स्पर्धा - हरियाणा के अमित कुमार प्रथम, अश्वनी कुमार द्वितीय व सतीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।



महिला सिंगल्स

बी 2 स्पर्धा - हरियाणा की पंकज रानी पहले स्थान पर, उत्तराखंड की उमा जोशी दूसरे स्थान पर रही।

बी 6 स्पर्धा - हरियाणा की अंजू बाला पहले स्थान पर, उत्तराखंड की निलिमा दूसरे स्थान पर व कर्नाटक की अम्मु मोहन तीसरे स्थान पर रही।

बी 7 स्पर्धा - झारखंड की अनिता ट्रिके ने पहला, हरियाणा की रिंकी ने दूसरा व उत्तर प्रदेश की सौम्या त्रिपाठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बी 8 स्पर्धा - हरियाणा की रीना रानी प्रथम, हरियाणा की मुक्ता छिल्लर द्वितीय व दिल्ली की चरणजीत कौर तृतीय स्थान पर रही।



पुरुष - महिला डबल्स

बी 6 स्पर्धा - हरियाणा की अंजू बाला व विकास नरवाल प्रथम और उत्तराखंड की निलिमा व दिग्विजय सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

बी 7 स्पर्धा - हरियाणा के रिंकी व धर्मेंद्र ने पहला और उत्तर प्रदेश के सौम्या त्रिपाठी व प्रदीप शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बी 8 स्पर्धा - हरियाणा के अश्वनी कुमार व मुक्ता छिल्लर ने प्रथम, दीपक व रीना द्वितीय और साहिल व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहे।

महिला ट्रिपल में प्रतिमा ट्रिके, अनिता ट्रिके व निर्मला देवी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed