फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana team reached the final of 15th Federation Cup netball competition

Sonipat News: 15वीं फेडरेशन कप नेटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम

Fri, 22 Mar 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana team reached the final of 15th Federation Cup netball competition
सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में चल रही 15वीं फेडरेशन कप नेटबाल प्रतियोगिता के दौरा
खरखौदा (सोनीपत)। रोहतक रोड स्थित कन्या महाविद्यालय में बुधवार रात तीन दिवसीय 15वीं फेडरेशन कप नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मैत्री मैच के रूप में हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच करवाया गया। इसमें हरियाणा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय नेटबाल डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष व हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। काॅलेज की खेल प्रभारी डाॅ. दर्शना दहिया ने कहा कि फेडरेशन कप के लिए वही टीमें खेलती हैं, जो सीनियर नेशनल में चयनित होकर आती हैं। फेडरेशन कप के आखिरी दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के लिए भी होगा। प्रतियोगिता में आठ राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल में जाने वाली टीम मेजबान हरियाणा टीम से भिड़ेगी। इस दौरान पर नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वागीश पाठक, सचिव विजेंद्र सिंह, प्रतियोगिता कमेटी संयोजक अशोक कुमार, बबीता, प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र दहिया, डाॅ. दर्शना, बी. विक्रमादित्य रेड्डी, प्रशिक्षक दीपक, सचिन, आदित्य, नरेंद्र, संसार सिंह, प्रवीण, राॅबिन, हितेश, डाॅ. प्रमिला, डाॅ. प्रदीप व सुमन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने हर मुकाबले में किया बेहतर प्रदर्शन
15वीं फेडरेशन कप नेटबाल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में हरियाणा ने तेलंगाना की टीम को 15 अंकों के मुकाबले 31 अंकों से अंतर से हराया। इस सिलसिले को जारी रखते हुए अगले मैच में भी हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश की टीम के 15 अंकों के मुकाबले 21 का स्कोर खड़ा करते हुए जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में हरियाणा ने महाराष्ट्र की टीम को 21-28 के अंतर से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पांचवें मुकाबले में दिल्ली की टीम उत्तर प्रदेश को 25- 40 के अंतर से हराकर आगे बढ़ी। अगले मैच में तेलंगाना टीम के 10 अंकों के मुकाबले 20 अंक अर्जित कर हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीत हासिल की। वहीं कर्नाटक की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 15-25 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed