फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Sports University boxer wins gold medal in BFI Cup

Sonipat News: हरियाणा खेल विवि की मुक्केबाज ने बीएफआई कप में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 09 Oct 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana Sports University boxer wins gold medal in BFI Cup
फोटो 06: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय की मुक्केबाज ऋतिका दहिया को चेन्नई में हुए एलीट बी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई की मुक्केबाज एवं एमपीईएस की छात्रा ऋतिका दहिया ने एलीट बीएफआई कप में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता चेन्नई में 1 से 7 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

ऋतिका दहिया का चयन विश्व मुक्केबाजी कप के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है जो नवंबर में भारत में होगी।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि ऋतिका दहिया की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक प्रशिक्षण और उत्कृष्ट खेल संस्कृति का परिणाम है। रजिस्ट्रार जसविंद्र सिंह, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चंद्र, डीन, स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स साइंस डॉ. विवेक कुमार सिंह, खेल निदेशक संजय सारस्वत, डॉ. ललिता शर्मा व मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संदीप कुमार ने ऋतिका को बधाई दी।
विज्ञापन

कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि सिसाना की बेटी ऋतिका ने एशियाई अंडर-22 मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। थाईलैंड के बैंकॉक में अगस्त में 80 प्लस भारवर्ग के फाइनल में ऋतिका ने कजाखस्तान की मुक्केबाज को हराया था। उनकी खेल यात्रा की शुरुआत बास्केटबॉल से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में राई खेलकूद विद्यालय में पढ़ाई के दौरान उसने बास्केटबॉल को अपनाया। वर्ष 2021 में ऋतिका ने अपने मुक्केबाज भाई विनीत दहिया से प्रेरित होकर बॉक्सिंग को अपनाया। उसी वर्ष साई, रोहतक में राष्ट्रीय आरईसी प्रतियोगिता में स्वर्ण, हैदराबाद फेडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed