फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana's power will be seen in Olympics, all the six wrestlers who have made a place so far

ओलंपिक में दिखेगा हरियाणा का दम, अभी तक जगह बनाने वाले सभी छह म्हारे पहलवान

Sat, 10 Apr 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Haryana's power will be seen in Olympics, all the six wrestlers who have made a place so far
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। इस बार ओलंपिक में हरियाणवी पहलवानों का दम दिखाई देगा। ओलंपिक में अभी तक जगह बनाने वाले सभी छह पहलवान हरियाणा से हैं। ओलंपिक का टिकट पक्का करने वालों में म्हारी बेटियां बेटों से पीछे ना है। अभी तक शामिल छह पहलवानों में तीन महिला पहलवान हैं। बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फौगाट पहले ही ओलंपिक का टिकट कटा चुके थे, अब सोनम मलिक व अंशु मलिक ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही सोनम व अंशु ने ओलंपिक में खेलने से पहले ही इतिहास रच दिया है और यह सबसे कम उम्र में क्वालीफाई करने वाली पहलवान बन गई हैं।
पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फौगाट पहले ही टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का कर चुके हैं और यह सभी ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, कजाकिस्तान में चल रहे एशियन ओलंपिक क्वालीफायर में सोनीपत की रहने वाली सोनम मलिक ने 62 किलो व जींद की रहने वाली अंशु मलिक ने 57 किलो में दमदार खेल दिखाते हुए ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है। सोनम ने केवल 19 साल की उम्र में ओलंपिक क्वालीफाई किया तो अंशु ने 19 साल 8 महीने की उम्र में ओलंपिक टिकट कटाया है। दोनों ही पहलवान किसान परिवारों से ताल्लुक रखती हैं और जिंदगी में काफी जूझते हुए इस मुकाम तक पहुंची हैं। वहीं दोनों के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही हरियाणा के नाम एक उपलब्धि यह जुड़ गई है कि अभी तक जितने भी पहलवान ओलंपिक का टिकट पक्का करने में कामयाब रहे हैं, वह सभी हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

साक्षी का ओलंपिक में खेलने का सपना टूटा
सोनम मलिक व साक्षी मलिक दोनों ही 62 किलो भारवर्ग में खेलती है। ओलंपिक में मेडल जीत चुकी साक्षी का सपना भी टोक्यो ओलंपिक में खेलना था, लेकिन सोनम तीन बार साक्षी को ट्रायल में हरा चुकी है। इसलिए साक्षी के लिए यह आसान नहीं था। उसके बाद भी अगर सोनम क्वालीफाई नहीं कर पाती तो साक्षी के पास वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफायर में खेलकर ओलंपिक तक पहुंचने का एक मौका बना हुआ था, लेकिन सोनम ने पहले ही उस भारवर्ग में क्वालीफाई करके साक्षी का सपना तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम व अंशु ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है और देश में महिला कुश्ती जिस तरह से काफी अच्छी हो रही है, वह काफी खुशी की बात है। अन्य पहलवान भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उनके पास भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। - कुलदीप मलिक, चीफ कोच, महिला कुश्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed