फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Meritorious students of PMShree schools will visit hilly and sea areas

Haryana: पीएमश्री स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी करेंगे पहाड़ी-समुद्री क्षेत्रों का भ्रमण, मेरिट पर होगा चयन

Tue, 12 Sep 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 12:26 AM IST
सार

प्रदेशभर के 124 स्कूलों से 11वीं व 12वीं कक्षा के 248 विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। एडवेंचर कैंप के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर आवेदन करना होगा। चयनित विद्यार्थियों को दो ग्रुपों में ओडिशा, दार्जिलिंग, पंचमढ़ी व केरल का भ्रमण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana: Meritorious students of PMShree schools will visit hilly and sea areas
पहाड़ की सड़कें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के पीएमश्री स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पहाड़ी व समुद्री क्षेत्रों का भ्रमण करने का मौका मिलेगा। इन स्कूलों के 11वीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें मेरिट के आधार पर प्रदेश के 124 स्कूलों से 248 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी भ्रमण के दौरान साहसिक कार्य व प्रकृति अध्ययन करेंगे। एडवेंचर एंड नेचर कैंप में विद्यार्थियों को ओडिशा, दार्जिलिंग, पंचमढ़ी व केरल का भ्रमण करवाया जाएगा।

विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें पीएमश्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करवाते समय एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक गतिविधियां, अकादमिक व शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थियों को जिले के अनुसार दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। बैच वन व बैच टू का नाम दिया गया है। पहला बैच 13 अक्तूबर को रवाना होगा, जो 21 अक्तूबर को वापस आएगा। वहीं दूसरे बैच में शामिल विद्यार्थियों को 15 से 23 नवंबर तक भ्रमण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के साथ जाने वाले विद्यार्थियों का चयन भी पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। एक जिले से अधिकतम 10 छात्र व 10 छात्राएं चुनी जाएंगी। शिविर में जाने के लिए विद्यार्थियों को माता-पिता का दिया सहमति पत्र व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देना अनिवार्य रहेगा।

इन स्थानों पर जाकर प्रकृति अध्ययन करेंगे विद्यार्थी
एडवेंचर कैंप में चयनित विद्यार्थी विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए प्रकृति का अध्ययन करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी व दार्जिलिंग में पहाड़ी व प्रकृति का अध्ययन करने का मौका मिलेगा। वहीं ओडिशा के कोणार्क मंदिर और केरल के चेरथला में वहां की संस्कृति व सभ्यता के साथ समुद्र की प्रकृति को भी जानेंगे।

जिले में हैं तीन पीएमश्री स्कूल
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा।

नेशनल एडवेंचर एंड नेचर कैंप में पीएमश्री स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को देशभर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। इन स्कूलों में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। डीपीसी सोनीपत जितेंद्र छिक्कारा को एडवेंचर कैंप का स्टेट नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह एडवेंचर कैंप विद्यार्थियों का ज्ञान कौशल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। - डॉ. अतर सिंह, नोडल अधिकारी एवं सहायक परियोजना समन्वयक, सोनीपत।


एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के चयन को लेकर मानदंड तय किए गए हैं। राष्ट्रीय, राज्य, जिला व खंडस्तर पर खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। अधिकतम 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। सांस्कृतिक उत्सव, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों के अंक निर्धारित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों के लिए 100 व शिक्षकों के लिए 50 अंक रखे गए हैं। शिक्षकों के अंकों का निर्धारण उनके परीक्षा परिणाम के आधार पर किया जाएगा। कैंप में दो पुरुष व दो महिला अध्यापक विद्यार्थियों के साथ जाएंगे। - डॉ. सतीश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed