फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Mayor celebrated on getting ticket and resigned from posts

Haryana: मेयर को टिकट मिलने पर मना जश्न तो कहीं पदों से दिया इस्तीफा

Thu, 05 Sep 2024 12:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 12:52 AM IST
सार

निखिल मदान को टिकट मिलने पर समर्थकों ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। पूर्व मंत्री का टिकट कटने से नाराज पार्षद समेत करीब 20 पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए। 

विज्ञापन
Haryana: Mayor celebrated on getting ticket and resigned from posts
 मेयर निखिल मदान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में भाजपा के सोनीपत विधानसभा सीट से मेयर निखिल मदान को टिकट की घोषणा करते ही कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बना रहा। मेयर समर्थकों ने सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में ढोल बजाते हुए जमकर जश्न मनाया। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट कटने से नाराज पदाधिकारियों ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। देर रात तक पार्षद इंदु वलेचा सहित करीब 20 पदाधिकारियों ने वीडियो जारी करते हुए पद छोड़ने की घोषणा की है।

विज्ञापन


भाजपा ने बुधवार शाम को 90 विधानसभाओं में 67 पर नामों की घोषणा कर दी है। इसमें सोनीपत विधानसभा सीट से मेयर निखिल मदान को टिकट दिया है। मेयर को टिकट मिलते ही उनके सेक्टर 14 स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जमावड़ा लग गया। निखिल मदान के कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देर रात तक जश्न मनाया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पूर्व मंत्री कविता जैन का टिकट कटते ही उनके सेक्टर-15 स्थित आवास पर मायूसी छा गई। कार्यकर्ता व समर्थक उनके आवास पर पहुंचने लगे थे, सभी ने टिकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्षद इंदु वलेचा व उनके पति संजीव वलेचा के साथ पार्टी के 20 से अधिक पदाधिकारियों ने पदों से इस्तीफा दे दिया। सभी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो जारी कर हाईकमान के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दिए इस्तीफे
इस्तीफा देने वालों में पार्षद इंदु वलेचा, उनके पति संजीव वलेचा, मंडल महामंत्री रजत जैन, मंजीत दहिया, आनंद कुमार, महाराजा अग्रसेन मंडल के किसान मोर्चे के अध्यक्ष अशोक, मुकेश, मंडल अध्यक्ष मुकेश बतरा, सोनीपत विधानसभा के चुनाव प्रभारी अमित कुमार, नरेंद्र जोगी, सोमवीर, दीपक पांचाल, जोगेंद्र प्रजापति, संजय ठेकेदार, मनोज धानिया, रमापति उपाध्याय, पूर्व पार्षद मनोज शर्मा, जगदीश छिक्कारा और धनीराम समेत कई अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed