{"_id":"66ef0c1f8f255773ec002d60","slug":"haryana-income-tax-department-issues-notice-in-cash-of-rs-50-lakh-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 50 लाख की नकदी मामले में आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया, BJP नेता के चालक के साथ होने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 50 लाख की नकदी मामले में आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया, BJP नेता के चालक के साथ होने की चर्चा
Sat, 21 Sep 2024 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:40 PM IST
सार
जींद की बक्शी कॉलोनी के निवासी सुरेंद्र के रूप में कार सवार ने अपनी पहचान बताई थी।
विज्ञापन
आयकर विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में गोहाना बाईपास पर लगाए गए नाके से स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) व पुलिस को चेकिंग के दौरान गाड़ी के अंदर मिली 50 लाख की नकदी के मामले में अब जांच आगे बढ़ गई है। मामले में आयकर विभाग की टीम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसएसटी की एक टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन व सिटी थाने में नियुक्त एएसआई बिजेंद्र के नेतृत्व में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी को रोककर जांच करने पर उसके अंदर से 50 लाख रुपये मिले थे। कार सवार ने अपनी पहचान जींद की बक्शी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र के रूप में दी थी।
विज्ञापन
उसने बताया था कि राशि उत्तर प्रदेश के नोएडा से प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए लेकर आए हैं। टीम ने नकदी को ट्रेजरी में जमा कराने के साथ ही आयकर विभाग को सूचना दी थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिलबाग सिंह ने बताया कि अब आयकर विभाग की टीम ने सुरेंद्र को नोटिस भेजा है, जिसमें नकदी के बारे में जवाब देने को कहा गया है। उधर, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चर्चा है कि गाड़ी का चालक एक भाजपा नेता का करीबी है।
विज्ञापन