{"_id":"6616c57ff51b27c3cc065a48","slug":"haryana-health-of-seven-family-members-deteriorated-due-to-eating-samak-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सामक खाने से परिवार के सात सदस्यों का बिगड़ा स्वास्थ्य, पांच को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सामक खाने से परिवार के सात सदस्यों का बिगड़ा स्वास्थ्य, पांच को कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती
Wed, 10 Apr 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:29 PM IST
सार
पांच को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, तीन को छुट्टी मिली गई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नमूने भर लिए हैं।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नमूने लेती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में नवरात्र के दौरान सामक से बने खाद्य पदार्थ खाने से चार मरला में रहने वाले एक परिवार के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें से पांच को मंगलवार रात को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार सुबह तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि दो उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की तरफ से सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई है। वहीं लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों पर छापा डाला और विभिन्न पदार्थों के नमूने लिये। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
चार मरला निवासी रविंद्र ने बताया कि वह कच्चे क्वार्टर की दुकान से सामक खरीद कर लाए थे। परिवार के सात लोगों ने मंगलवार रात को सामक से बने पदार्थ खाए थे। उन्हें खाने के कुछ देर बाद सभी को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगी।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर पांच सदस्यों को निजी अस्पताल ले जाया गया। परिवार की महिला सोनिया ने बताया कि दो सदस्यों की हालत तो अभी भी खराब है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित ओम नम: शिवाय स्टोर से सामान खरीदा था। रविंद्र ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दी है।
सबसे पहले बिगड़ी किशोरी की हालत
रविंद्र ने बताया कि खाना खाने के कुछ देर बाद ही परिवार के 14 वर्षीय बेटी की हालत बिगड़ गई थी। उसे उल्टी होने लगी। बाद में अन्य सदस्य बेसुध होने लगे। आंखों के अंधेरा छा गया। उल्टी होने पर पांच सदस्यों को अस्पताल में ले जाना पड़ा।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम हरकत में आई
शहर में सात लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंस्पेक्टर सुनील कुमार व राजेश कुमार ने सबसे पहले सब्जी मंडी स्थित आरके किराना स्टोर पर पहुंची, जहां पर जांच की तो 84 किलो कुट्टू का आटा मिला। टीम ने यहां से भी एक नमूना भरा। कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित ओम नम: शिवाय नाम से चल रहे स्टोर पर जांच की। टीम को 10 किलो साबूदाना व 32 किलो सामक मिला, इनकी पेकिंग 250 ग्राम व 500 ग्राम में की गई थी। टीम ने साबूदाना व सामक का एक-एक नमूना लिया।
जांच को भेजे जाएंगे नमूने
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि यह सभी नमूने जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। इस कार्रवाई से व्रतियों के खाने का सामान बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
नवरात्र में निम्न स्तर का खाद्य पदार्थ बेचने के रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ छापा डालकर नमूने लिए हैं। इस कार्रवाई को लगातार जारी रखेगा। निम्न स्तर के खाद्य पदार्थ बिकने नहीं दिए जाएंगे। नमूने की रिपोर्ट में कमी मिलने पर नियम अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता