{"_id":"60a3531ee258002bd25cd0dc","slug":"haryana-government-gave-five-lakh-rupees-to-those-players-who-qualified-for-tokyo-olympic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रोत्साहन: ओलंपिक की तैयारियों के लिए 15 खिलाड़ियों को मिले 5-5 लाख, हरियाणा सरकार ने दी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोत्साहन: ओलंपिक की तैयारियों के लिए 15 खिलाड़ियों को मिले 5-5 लाख, हरियाणा सरकार ने दी राशि
Tue, 18 May 2021 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 May 2021 11:10 AM IST
सार
हरियाणा के 19 खिलाड़ी टोक्यो का टिकट पक्का कर चुके हैं। ऐसे में उनकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए, इसलिए सरकार ने 67 दिन पहले खिलाड़ियों के खातों में पैसे डलवा दिए हैं।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा चुके हरियाणा के 15 खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए 67 दिन पहले ही राज्य सरकार ने 5-5 लाख रुपये की राशि खातों में डाल दी है। क्वालीफाई कर चुके 19 में से चार खिलाड़ियों की राशि कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण अटकी है, जिसे जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
ओलंपिक की तैयारियों में खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं। इन तैयारियों में कई बार खिलाड़ियों के सामने आर्थिक परेशानियां आ जाती हैं। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले हरियाणा के हर खिलाड़ी को तैयारियों के लिए पांच लाख रुपये देने का एलान किया था। इस राशि से तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को सीधा फायदा मिलेगा और अच्छी तैयारी हो सकेगी।
विज्ञापन
इन्होंने कटवाया ओलंपिक का टिकट
पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट, सीमा बिस्ला, अंशु मलिक, सोनम मलिक, दीपक पूनिया, सुमित मलिक, रवि दहिया, शूटर मनु भाकर, यशस्विनी देशवाल, अभिषेक वर्मा, बॉक्सर अमित पंघाल, विकास यादव, मनीष कौशिक, पूजा वोहरा के खाते में पांच-पांच लाख रुपये आ चुके हैं। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा, पैदल चाल के राहुल रोहिला, संदीप पूनिया, शूटर संजीव राजपूत के कागजात पूरे न होने के कारण राशि अटकी है।
बेहतर तैयारी कर सकेंगे खिलाड़ी : पंकज नैन
ओलंपिक की तैयारियों में किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी न हो, उसके लिए उनके खाते में पांच-पांच लाख रुपये भेजे गए हैं। अब खिलाड़ियों के सामने तैयारियों में आर्थिक परेशानी नहीं आएगी और वह देश के लिए मेडल जीतने को ज्यादा बेहतर तैयारी कर सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। - पंकज नैन, डायरेक्टर, खेल विभाग
आर्थिक समस्या से नहीं जूझना होगा : बजरंग
ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनके सामने तैयारियों में आर्थिक समस्या आती है। उन सभी खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक से पहले मिलने वाली यह राशि काफी मददगार साबित होगी। इससे खिलाड़ी अपने स्तर पर कुछ अलग से सुविधा लेना चाहता है तो वह उस सुविधा को लेकर अपना खेल बेहतर कर सकता है। खानपान भी खिलाड़ी बेहतर रख सकता है। क्योंकि सभी खिलाड़ी ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने को मेहनत कर रहे हैं। - बजरंग पूनिया, पहलवान