फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala gave information about Corona Guidelines

हरियाणा: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लगाई गई पाबंदियां घटाना या बढ़ाना पूरी तरह से जिला उपायुक्त के हाथ में

Mon, 03 Jan 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 10:41 PM IST
सार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को गोहाना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लगाई गई पाबंदियां घटाना या बढ़ाना पूरी तरह से जिला उपायुक्त के हाथ में है।

विज्ञापन
Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala gave information about Corona Guidelines
गांव बरोदा में पत्रकारवार्ता करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर जो पाबंदियां लगाई गई हैं, उनको घटाना या बढ़ाना पूरी तरह से सभी जिले के उपायुक्त के हाथ में है। वह सोमवार को हरियाणा के गोहाना हलके में जजपा के हलका अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत के बड़े भाई रमेश गहलावत व जजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मोर के पिता नफे सिंह मोर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आए थे। इसके बाद बरोदा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने की गति बहुत तेज है। जिस तरह से दिल्ली में हर रोज केस बढ़ रहे हैं, उससे प्रदेश को भी संभलने की जरूरत है। उन्होंने स्मरण करवाया कि पिछली बार भी दिल्ली में कोरोना के केस ज्यादा बढ़ने का असर प्रदेश पर हुआ था। उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज न लगी होने पर सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश पर प्रतिबंध को पूरी तरह से जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि इसी पाबंदी का असर है कि एक-एक दिन में लाखों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं। 

विज्ञापन

किसी भी लाभार्थी की पेंशन बंद नहीं होगी

दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि प्रदेश के किसी भी लाभार्थी की पेंशन को बंद नहीं किया जाएगा। उनके अनुसार इस समय जिसे भी पेंशन हासिल हो रही है, लगातार मिलती रहेगी और उसे बंद नहीं किया जाएगा। बाद में उप मुख्यमंत्री ने अशोक विहार की गली नंबर-4 में राजपाल उर्फ राजू के परिजनों से मिलकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सेक्टर-23 में प्रमोद मोदी की मां बेदो देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उसके बाद सेक्टर-23 में राजकुमार रिढ़ाऊ की मौत पर शोक व्यक्त करने उनके पुत्र सुमित के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जजपा जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, भूपेंद्र मलिक, देवेंद्र कादयान, रमेश खटक, बबीता दहिया, कुलदीप मलिक, डॉ. राममेहर राठी, जोनी लठवाल, प्रदीप बड़वासनी, सतीश दुभेटा, शीलू खासा, पवन खरखौदा, रणधीर मलिक, तेलूराम जोगी, अजीत आंतिल, ओमप्रकाश रसोई, सुमित राणा, रणबीर दहिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed