फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: CM Manohar targeted Rahul Gandhi

Haryana: सीएम मनोहर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- जहां गए वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ

Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गोहाना में जाट भवन की भूमि का पूजन किया। भवन की आधारशिला रखने के बाद ट्रैक्टर चलाकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे। 

विज्ञापन
Haryana: CM Manohar targeted Rahul Gandhi
गोहाना में ट्रैक्टर चलाकर सामुदायिक केंद्र तक जाते मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा ने शिक्षा, स्वाभिमान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन व सुशासन को बढ़ावा दिया है। क्राइम, करप्शन व कास्ट आधारित राजनीति को खत्म किया है। भाजपा ने सत्ता में आते ही हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि जातिगत राजनीति में बांटने वाला प्रदेश का भला नहीं कर सकते हैं। वह सोमवार शाम को गोहाना के सेक्टर-7 में जाट भवन की भूमि पूजन करने व आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री ट्रैक्टर चलाकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे और वहां पर आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके बाद वह गांव बरोदा व खानपुर कलां के राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गए। उन्होंने कहा कि युवा अब पढ़ाई के बलबूते नौकरी पा रहे हैं।
विज्ञापन


गोहाना में जाट भवन की आधारशिला रखते मुख्यमंत्री मनोहर लाल व साथ में सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केसी बांगड़ व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता बहुत ड्रामा करते हैं। कभी ट्रक पर चढ़ते हैं तो कभी खेतों में जाते हैं। अच्छा है कि वह यहां बार-बार आएं। वह जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह भवन सबके लिए उपलब्ध रहेगा।

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि यह एक शानदार भवन के तौर पर विकसित होगा। इस दौरान करनाल के सांसद संजय भाटिया, निर्मल चौधरी, डॉ. केसी बांगड, डॉ. धर्मबीर नांदल, योगेश्वर दत्त, नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed