फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reached Kharkhoda

Haryana: खरखौदा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री अरविंद शर्मा ने की गोहाना को जिला बनाने की अपील

Sun, 28 Dec 2025 03:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 03:21 PM IST
सार

सीएम सैनी विकास रैली के लिए खरखौदा पहुंच गए हैं। उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, मंत्री अरविंद शर्मा ने सीएम सैनी से गोहाना को जिला बनाने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reached Kharkhoda
सीएम सैनी पहुंचे खरखौदा - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा मेंअनाज मंडी में आयोजित विकास रैली में शिरकत करने के लिए सीएम नायब सैनी पहुंच गए हैं। उन्होंने हेल्थ सब सेंटर सोहटी और थाना कलां का उद्घाटन किया। विकास रैली में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि खरखोदा और गोहाना विधानसभा क्षेत्रों ने भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन दोनों सीटों ने पार्टी के एजेंडा को मजबूती प्रदान की और हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस पर बोला हमला 

डॉ. शर्मा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में कई प्रस्ताव तो रखे, लेकिन जब बहस का समय आया तो विधायक सदन छोड़कर भाग गए। लोकसभा चुनाव में भाजपा को पांच सीटें मिलने पर कांग्रेस चुप रही, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद वोट चोरी के झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

गोहाना को जिला बनाने की मांग

रैली में डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। गोहाना को जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रार्थना की कि गोहाना को जिला घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि गोहाना जिला बनता है तो खरखौदा को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। 

डॉ. शर्मा ने विश्वास जताया कि गोहाना के जिला बनने से बरोदा विधानसभा क्षेत्र सहित कई अन्य क्षेत्रों में भाजपा को मजबूती मिलेगी और पार्टी की झोली में नई सीटें आएंगी। रैली में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। डॉ. शर्मा ने जनता से अपील की कि विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए भाजपा का साथ दें। यह रैली हरियाणा में भाजपा की मजबूत पकड़ और विकास एजेंडे को रेखांकित करती है, जबकि कांग्रेस पर लगाए गए आरोप राजनीतिक माहौल को और गरमा सकते हैं।

खरखोदा अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य सब सेंटर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज खरखोदा अनाज मंडी में आयोजित सरकार की विकास रैली को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने गांव सोहटी और थाना कलां में नवनिर्मित हेल्थ सब सेंटर का उद्घाटन किया। रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुख्य मंच से संबोधन में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा विकास, सुशासन और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, "हम सोनीपत में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।" खरखोदा की धरती को जवानों, किसानों और कर्मयोगियों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब एनसीआर का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में 2,081 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य हुए हैं। आईएमटी खरखोदा के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर 1,027 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने मारुति सुजुकी द्वारा आईएमटी खरखोदा में 18,000 करोड़ रुपये के निवेश की भी घोषणा की, जो क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सैनी ने कहा कि सोनीपत में दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत 34,568 बेटियों और बहनों ने पंजीकरण कराया है। हरियाणा सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है और पिछले 11 वर्षों में फसल खराब होने पर 15,448 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि कांग्रेस सरकार में केवल 1,138 करोड़ रुपये दिए गए थे।उन्होंने संकल्प पत्र के सभी वायदों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को नौकरियां दी गईं, मैंने पहले नौकरी दी और बाद में शपथ ली।

स्वास्थ्य योजनाओं पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड, चिरायु योजना, किडनी रोग उपचार सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। किसानों के हित में 48 घंटे में फसल मुआवजे का भुगतान, कच्चे कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा और हरियाणवी अग्निवीरों को पुलिस में आरक्षण देने जैसे फैसलों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed