फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana beat Delhi by 12 runs in Kesari Divyang T20 Cricket Cup

Sonipat News: केसरी दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप में हरियाणा ने दिल्ली को 12 रन से हराया

Sun, 02 Nov 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana beat Delhi by 12 runs in Kesari Divyang T20 Cricket Cup
सोनीपत। हरियाणा दिवस पर शनिवार को फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट अकादमी मुरथल में दो दिवसीय केसरी दिव्यांग टी-20 क्रिकेट कप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

टॉस जीतकर हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। अजय बिड्डू ने 39 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली की टीम 18.3 ओवर में 143 रन ही बना सकी। लकी रावत ने 32 गेंदों पर 64 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन

अजय बिड्डू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने टॉस उछालकर किया। आयोजक सुनील पहलवान, दीपक आंतिल और कृष्ण मलिक ने उनका स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता की भावना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने साबित किया है कि जज्बा हो तो कोई कमी बाधा नहीं बन सकती है। ये खिलाड़ी असली चैंपियन हैं जो हौसले से खेल को जीत रहे हैं। इस दौरान एसीपी अमित धनखड़, ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, राजा पहलवान, कृष्ण बैंयापुर, सुमित मलिक, भारत केसरी सतेंद्र मलिक और कोच कुलदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed