{"_id":"6570b0b443861e45a40d21b5","slug":"haryana-a-leader-advice-to-people-not-to-go-to-temple-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में नेता के बिगड़े बोल, लोगों को मंदिर न जाने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत में नेता के बिगड़े बोल, लोगों को मंदिर न जाने की नसीहत
Wed, 06 Dec 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:04 PM IST
सार
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी जगह क्यों जाते हो, जहां आपकी बहन-बेटी से अभद्रता होती है और आपका कत्ल कर दिया जाए। वहां जाना बंद कर दो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में जिले के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से आए नेता के बोल बिगड़ गए। उन्होंने लोगों को मंदिर में न जाने की सलाह दे डाली। सोनीपत में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए हुई सभा में उनका लोगों को संबोधित करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। कार्यक्रम एक संस्था ने करवाया था। इसमें वह अतिथि के रूप में बुलाए गए थे।
विज्ञापन
मंच से संबोधित करते हुए वह कह रहे हैं कि आप ऐसी चीजों में भरोसा मत करो, जो आपको नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर मंदिर में जाने से हमारे लोगों की हत्या हो गई हो, अगर मूर्ति छू लेने से हमारे युवाओं की हत्या हो गई हो तो आप ऐसी जगह क्यों जाते हो, जहां आपका अपमान होता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी जगह क्यों जाते हो, जहां आपकी बहन-बेटी से अभद्रता होती है और आपका कत्ल कर दिया जाए। वहां जाना बंद कर दो। उन्होंने आगे कहा कि अगर सत्ता मिल जाने से भला होता तो मायावती चार बार सत्ता में रही, लेकिन समाज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। सुधार के लिए शासन में काम करने वाले अधिकारियों की सोच भी बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से बाबा साहेब को मानते आ रहे हैं, लेकिन आज तक हमने उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन