फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Harinam Sankirtan Prabhatpheri was taken out and Sankirtan was done

Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाल किया संकीर्तन

Mon, 06 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Harinam Sankirtan Prabhatpheri was taken out and Sankirtan was done
फोटो 23- सोनीपत के प्रभु नगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी भरतपुरी स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र से प्रारंभ होकर प्रभु नगर होते हुए पीपल वाली गली में कृष्ण पांचाल के घर हरिनाम सत्संग के साथ संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न जगह हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन में नंदेश्वरी देवी कन्हैया ले चल परली पार भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। संकीर्तन में भजनों की धुन पर सभी भक्त मंत्र मुग्ध हुए। रघु कुमार दास ने हरी नाम की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। संकीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संकीर्तन में कृष्ण कृपा दास, ईश्वर चंद्र गौड़, सहदेव प्राण दास, सीए कृष्ण कुमार, भागवत तत्व दास, बृज नारद दास, कृष्ण कुमार पांचाल, देवा प्रभु, अखिलेश, जगदीप पांचाल, श्याम सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed