फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'Har Ghar Tiranga' campaign starts on the 9th; patriotic events to be held.

Sonipat News: हर घर तिरंगा अभियान 9 से, देशभक्ति कार्यक्रम होंगे

Thu, 30 Jul 2026 08:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' campaign starts on the 9th; patriotic events to be held.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि भारत की आजादी के अमृतकाल के दौरान इस वर्ष भी 9 से 17 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत तथा शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकरियों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान-2026 व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 13 एवं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभाजन की पीड़ा और उस दौर के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं, अनुभव साझा कार्यक्रम, संवाद सत्र एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। सभी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत व्याख्यान, विचार गोष्ठियां, प्रदर्शनी, निबंध, भाषण एवं अन्य जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

15 अगस्त तक आयोजित होगी राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता
1 से 15 अगस्त तक माई जीओवी पोर्टल पर राष्ट्रीय ध्वज क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने और प्रश्नोत्तरी के समापन पर ई-प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। वहीं, 21-29 वर्ष की आयु के पंजीकृत उपयोगकर्ता भी विजेताओं के रूप में चुने जाने के लिए पात्र होंगे। विजेताओं को कंप्यूटर आधारित बगैर किसी क्रम के (रैंडम) प्रक्रिया के जरिए सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले योग्य प्रतिभागियों में से चुना जाएगा और उन्हें भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों या अन्य उपयुक्त स्थानों का दौरा करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर घर तिरंगा व वंदे मातरम् अभियान के तहत होंगी देशभक्ति गतिविधियां

9 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान प्रत्येक नागरिक को अपने घर, कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं संस्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वंदे मातरम् थीम पर देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् प्रदर्शनी, तिरंगा बाइक रैली, साइकिल एवं ई-बाइक रैली, तिरंगा यात्राएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान, सरकारी भवनों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की आकर्षक रोशनी एवं सजावट, देशभक्ति आधारित तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed